Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»व्यापारी को फोन पर ब्लैकमेल कर ठगे 80 लाख, तीन गिरफ्तार
    Headline

    व्यापारी को फोन पर ब्लैकमेल कर ठगे 80 लाख, तीन गिरफ्तार

    today post liveBy today post liveJune 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ramgarh News:- पैसे वालों को ठगने के लिए बाकायदा गिरोह के रूप में अपराधी काम कर रहे हैं। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची रोड, मरार निवासी एक बिजनेसमैन रविंद्र साहू को ऐसे ही एक गैंग ने अपना शिकार बनाया। पहले उन्हें फोन पर ब्लैकमेल किया और फिर उनसे 80 लाख रुपए ठग लिए। घर और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देने के कारण रविंद्र साहू न सिर्फ डर गए, बल्कि उन्होंने खुद की जान बचाने के लिए भी पैसे देना शुरू कर दिया। जब उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ, तब उन्होंने रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया। रविंद्र ने ठगों की ओर से उपलब्ध कराए गए बैंक खातों, क्यूआर कोड, यूपीआई कोड में उन्होंने इतनी बड़ी राशि अलग-अलग तारीख में भेजी। रामगढ़ पुलिस की सक्रियता के कारण इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सका है। इनमें आकाश कुमार, सनी रवानी और कोमल कुमारी शामिल हैं।

    आकाश, सनी और कोमल के खाते में गए लाखों रुपए

    रामगढ़ पुलिस जब अपराधियों को पकड़ने धनबाद पहुंची तो तीन आरोपितों को कब्जे में लिया। पुलिस ने टीना गोदाम, पश्चिमी कोयरी, बांध रोड, झरिया निवासी आकाश कुमार, मंडारीडीह, कतरास निवासी सनी कुमार उर्फ सनी रवानी, उसकी पत्नी कोमल कुमारी को पुलिस ने पकड़ा तो पूरी कहानी खुलकर सामने आई। इन तीनों के बैंक खातों में लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ था। पुलिस उनके बैंक खाते से मिले एड्रेस पर पहुंची तो अपराधी सकपका गए। सनी और उसकी पत्नी कोमल अपने मूल पते पर मौजूद नहीं थे। वे लोग बंसीलाल चौक धनबाद में किराए पर रह रहे थे। रामगढ़ पुलिस ने बेहद सटीक छापेमारी की तब यह सफलता हाथ लगी।

    पैसे ठग कर बिजनेस कर रहे थे अपराधी

    ठग गिरोह का शिकार हुए रविंद्र साहू ने बताया कि उनसे मोटी रकम ठगने के बाद अपराधी अपना बिजनेस बढ़ा रहे थे। उन्होंने बताया कि अनिकेत वर्मा, आकाश कुमार, सूरज कुमार साहू, कोमल कुमारी, सनी रवानी और नंदिनी साहू ने उनसे 80 लाख रुपए की ठगी की है। सभी छह आरोपितों के बैंक खातों, क्यूआर कोड और यूपीआई कोड में रविंद्र ने पैसे भेजे थे। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया है कि उनसे ठगे गए पैसों का इन्वेस्टमेंट हरणा नामक अस्पताल में किया गया है। उन पैसों से गाड़ी, मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवर तक खरीदे गए हैं। यहां तक की अपराधियों ने एक्सयूवी 300 ब्लैक कार जेएच 10 सीयू -0501 भी खरीदी है।

    पहले किया कॉल, फिर करने लगे ब्लैकमेल

    रविंद्र साहू को ठगने के लिए अपराधियों ने सबसे पहले उन्हें पांच मार्च को कॉल किया। यह कॉल अनिकेत ने किया था। फोन पर उसने सीधे कहा कि ‘पहचाने की नहीं। इसके बाद उसने रंगदारी वाले लहजे में उनसे बात की। उन्होंने कहा कि अब तक जो पैसे दिए हो, वह बहुत कम है, उससे काम नहीं चलेगा। अब तुम्हें रंगदारी के तौर पर एक करोड़ रूपया देना होगा। अनिकेत ने यह भी कहा कि उसने रविंद्र साहू के पूरे परिवार की कुंडली निकाल रखी है। उनकी दोनों बेटियां किस स्कूल में पढ़ती हैं, उसकी जानकारी भी उसके पास है। उसने उनकी पत्नी और बच्चियों के अपहरण की भी धमकी दी। इसके बाद रविंद्र साहू डर गए और उन्होंने इतनी मोटी रकम का जुगाड़ शुरू किया। खुद के पैसों के अलावा उन्होंने अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के खाते से भी पैसे ट्रांसफर किए।
    रविंद्र साहू ने पुलिस को बताया कि अनिकेत, आकाश, सूरज, कोमल, सनी और नंदिनी बेहद शातिर अपराधी हैं। उनका सरगना अनिकेत वर्मा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    extortion from businessman Jharkhand Crime News police action Ramgarh Ramgarh fraud case UPI cyber fraud
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.