Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:09
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»कोकराझार रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट, ट्रैक और स्लीपर को नुकसान, 8 ट्रेनें रुकी ,सुरक्षा बल जांच में जुटे
    Headline

    कोकराझार रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट, ट्रैक और स्लीपर को नुकसान, 8 ट्रेनें रुकी ,सुरक्षा बल जांच में जुटे

    today post liveBy today post liveOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Kokrajhar (Assam) :- कोकराझार जिले के पास रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट से हड़कंप मच गया। यह घटना अलीपुरद्वार डिवीजन पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के क्षेत्र में हुई। विस्फोट की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

    पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि आधी रात करीब 1.00 बजे एक मालगाड़ी आप आजरा शुगर सलाकाटी और कोकराझार के बीच से गुजर रही थी। तभी ट्रेन मैनेजर ने जोरदार झटके की सूचना दी। ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया और जांच में पता चला कि संदिग्ध बम ब्लास्ट के कारण रेलवे ट्रैक और स्लीपर को नुकसान हुआ है।

    राज्य पुलिस, आरपीएफ और इंटेलिजेंस अधिकारी घटना की जांच में जुट गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट के पीछे कौन जिम्मेदार है। इसके कारण सेक्शन में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

    इस घटना के चलते लगभग आठ ट्रेनें रुक गईं, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रैक की मरम्मत कर सुबह 5.25 बजे यातायात को सामान्य कर दिया।

    आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रेलवे और सुरक्षा बल इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा और मालगाड़ी परिवहन की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैक पर निगरानी और पेट्रोलिंग लगातार बढ़ाई गई है।

    यह घटना पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि विस्फोट के पीछे किसी संगठन या व्यक्तियों का हाथ है या नहीं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    असम रेलवे घटना आरपीएफ सुरक्षा जांच कोकराझार बम विस्फोट पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे मालगाड़ी विस्फोट समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.