Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 16 August 2026 || 04:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सदन में भ्रष्टाचार सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों से सरकार को घेरेगी भाजपा: बाबूलाल मरांडी
          Headline

          सदन में भ्रष्टाचार सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों से सरकार को घेरेगी भाजपा: बाबूलाल मरांडी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 27, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi :  भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सदन से सड़क तक राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की आवाज है। उन्होंने कहा कि स्थानीय एवं नियोजन नीति, सत्ता प्रायोजित भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था , तुष्टिकरण नीति सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को सदन में मुद्दा बनाकर सरकार को घेरेगी।

          उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य को नियोजन नीति विहीन बना दिया है। राज्य सरकार की नीति और नीयत में खोट है। इनकी मंशा साफ नहीं है। उन्होंने 1932 के नाम पर युवाओं को सिर्फ धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। भ्रष्टाचारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। तभी तो ईडी की कार्रवाई के बाद भी निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल पर राज्य सरकार ने मुकदमे दर्ज नहीं किए। पूजा सिंघल पर करप्शन एक्ट के तहत कार्रवाई करने की फाइल रोक रखी है। आखिर वे एफआईआर की अनुमति क्यों नहीं दे रहे हैं। इंजीनियर बीरेंद्र राम पकड़ा गया है। उसके मामले में भी एसीबी ने जांच की अनुमति मांगी थी, लेकिन मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री ने क्यों नहीं अनुमति दी।

          उन्होंने राज्य की ध्वस्त विधि व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि भाजपा लगातार इसके खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है। अब तो बड़कागांव के विधायक प्रतिनिधि की नृशंस हत्या के बाद सत्ताधारी कांग्रेस के विधायक एवं नेताओं ने भी राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि हर दिन आदिवासी और मूलवासी के हितैषी होने का दंभ भरने वाले हेमंत सोरेन ने 27 फरवरी से 24 मार्च तक विधानसभा का सत्र आहूत किया है। 24 मार्च को आदिवासियों का महापर्व सरहुल है। अब इस महापर्व के दिन सत्र बुलाने का क्या औचित्य है? इन्हें आदिवासी धर्म-संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है। ये तो लूटने और पकड़े जाने पर आदिवासी होने की दुहाई देकर बचने के लिये के ही अपनी जाति का इस्तेमाल करते हैं।

          अफसरों की पोस्टिंग में मुख्यमंत्री की होती है हिस्सेदारी : बाबूलाल मरांडी

          झारखंड विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा के बाहर हेमंत सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अफसरों की पोस्टिंग राज्य को लूटने के लिए करते हैं। उस लूट से मुख्यमंत्री को हिस्सा भी मिलता है। अगर गलती से कोई अफसर पकड़ा जाता है, तो उस भ्रष्ट अफसर को बचाने के लिए मुख्यमंत्री एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं। अपराधियों को छूट देकर उनसे वसूले धन को सीएम हाउस तक पहुंचाया जाता है।

          बाबूलाल मरांडी भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री विधायक दल
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रांची में छात्रों का तिरंगा मार्च, सरकार से मांगें मानने की अपील,300 मीटर तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे छात्र, CBI जांच की मांग

          August 15, 2026

          लातेहार में भीषण सड़क हादसा: बाइक को टक्कर मारने के बाद कंटेनर ऑटो से टकराया; 7 की मौत

          August 15, 2026

          गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर ह/त्या, हाईवे जाम

          August 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रांची में छात्रों का तिरंगा मार्च, सरकार से मांगें मानने की अपील,300 मीटर तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे छात्र, CBI जांच की मांग

          लातेहार में भीषण सड़क हादसा: बाइक को टक्कर मारने के बाद कंटेनर ऑटो से टकराया; 7 की मौत

          गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर ह/त्या, हाईवे जाम

          कोडरमा के सतगावां में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई; तीन की मौत

          धनबाद में नकली अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 16 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.