नवादा।
पटना -रांची मुख्य मार्ग एनएच 31 पर सोमवार को सिमर कोला मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के गासीबीघा गांव निवासी रंजीत कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवाजा भेजा। साथ ही लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया। मिली जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से रजौली की ओर से नवादा जा रहा था। इसी दौरान नवादा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने मृतक के बाइक से शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार युवक अवैध शराब का कारोबार करता था।

