Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 5 September 2026 || 19:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह की एंट्री, डॉ. अनुज के समर्थन से बवाल, नीरज खेमे में हलचल
          Headline

          एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह की एंट्री, डॉ. अनुज के समर्थन से बवाल, नीरज खेमे में हलचल

          पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। जदयू प्रवक्ता और वर्तमान विधान पार्षद नीरज कुमार के सामने अब नवादा के शिक्षाविद डॉ. अनुज सिंह की दावेदारी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 5, 2026Updated:September 5, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nawada News: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। जदयू प्रवक्ता और वर्तमान विधान पार्षद नीरज कुमार के सामने अब नवादा के शिक्षाविद डॉ. अनुज सिंह की दावेदारी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। इस बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह द्वारा डॉ. अनुज सिंह को खुला समर्थन देने के ऐलान से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

          डॉ. अनुज सिंह हाल ही में बाढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात मोकामा विधायक अनंत सिंह से हुई। मुलाकात के दौरान ही अनंत सिंह ने आगामी पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में डॉ. अनुज सिंह के समर्थन की घोषणा कर दी।

          अनंत सिंह ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव सीधे तौर पर दलगत आधार पर नहीं होता है। ऐसे में किसी योग्य उम्मीदवार के समर्थन में पार्टी से अलग राय रखी जा सकती है। उन्होंने साफ कहा कि वह वर्तमान विधान पार्षद और जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार के मुकाबले डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में खड़े रहेंगे।

          अनंत सिंह ने दावा किया कि डॉ. अनुज सिंह की जीत के लिए उनके समर्थक पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 26 विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय होकर काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद चुनावी मैदान में डॉ. अनुज के लिए प्रचार और समर्थन जुटाने में भूमिका निभाएंगे।

          समर्थन की घोषणा के दौरान अनंत सिंह ने अपने खास अंदाज में कहा कि डॉ. अनुज सिंह को चुनाव में हराना आसान नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि उनके समर्थन से डॉ. अनुज की स्थिति मजबूत होगी और उनके समर्थक पूरी ताकत से चुनाव में काम करेंगे।

          खास बात यह है कि अनंत सिंह खुद जदयू से जुड़े विधायक हैं, जबकि नीरज कुमार भी जदयू के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। ऐसे में एक ही दल से जुड़े दो नेताओं के बीच इस चुनाव को लेकर अलग-अलग रुख सामने आने से राजनीतिक चर्चा और तेज हो गई है।

          हालांकि, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदाताओं का समीकरण सामान्य विधानसभा चुनाव से अलग होता है। ऐसे में अनंत सिंह के समर्थन का डॉ. अनुज सिंह को कितना चुनावी फायदा मिलेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। फिलहाल उनके ऐलान ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मुकाबले को जरूर नया राजनीतिक रंग दे दिया है।

          Anant Singh Bihar Legislative Council Election Dr Anuj Singh Neeraj Kumar Patna Graduate MLC Election अनंत सिंह डॉ. अनुज सिंह नीरज कुमार पटना स्नातक एमएलसी चुनाव बिहार विधान परिषद चुनाव
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार में बाढ़ का कहर: 11 जिलों के 10.26 लाख लोग प्रभावित, राहत तेज,गंगा समेत कई नदियां खतरे से ऊपर

          September 5, 2026

          गयाजी ओटीए में 29वीं पासिंग आउट परेड, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी,परेड में दिखा सैन्य अनुशासन और जोश

          September 5, 2026

          चार महीने में ही बिखरने लगी कॉकॉरच जनता पार्टी, मनीष ब्रह्मभट्ट ने छोड़ा दीपके का साथ

          September 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार में बाढ़ का कहर: 11 जिलों के 10.26 लाख लोग प्रभावित, राहत तेज,गंगा समेत कई नदियां खतरे से ऊपर

          गयाजी ओटीए में 29वीं पासिंग आउट परेड, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी,परेड में दिखा सैन्य अनुशासन और जोश

          एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह की एंट्री, डॉ. अनुज के समर्थन से बवाल, नीरज खेमे में हलचल

          चार महीने में ही बिखरने लगी कॉकॉरच जनता पार्टी, मनीष ब्रह्मभट्ट ने छोड़ा दीपके का साथ

          देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा-वृंदावन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.