Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 12 October 2026 || 05:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार MLC चुनाव: राजद के संजीव सिंह ने भरा नामांकन, BJP के 4 प्रत्याशी घोषित, 23 अक्टूबर को होगा मतदान
          Headline

          बिहार MLC चुनाव: राजद के संजीव सिंह ने भरा नामांकन, BJP के 4 प्रत्याशी घोषित, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

          बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके साथ ही राजनीतिक दलों की चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 29, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:   बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके साथ ही राजनीतिक दलों की चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने हिस्से की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल के पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

          भाजपा ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के चार उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी आठ प्रत्याशियों के नाम सामने आ गए हैं।

          इससे पहले जनता दल यूनाइटेड ने अपने हिस्से की चार सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए थे। पटना स्नातक से नीरज कुमार, दरभंगा शिक्षक से घनश्याम राय, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा और सारण शिक्षक से आनंद पुष्कर को उम्मीदवार बनाया गया है।

          भाजपा ने पटना शिक्षक और कोसी स्नातक सीट पर मौजूदा सदस्यों नवल किशोर यादव और एनके यादव को दोबारा मौका दिया है। दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक से नरेंद्र प्रताप सिंह को मैदान में उतारा गया है।

          नामांकन के पहले दिन पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद समर्थकों के साथ पटना कमिश्नरी कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया। इस दौरान राजद नेता भोला यादव सहित पार्टी के कई नेता और समर्थक मौजूद रहे।

          पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र इस चुनाव में चर्चा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां जदयू के अधिकृत उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है। अनंत सिंह ने उनके पक्ष में प्रचार करने की बात भी कही है। उन्होंने नीरज कुमार के साथ अपने मतभेद को व्यक्तिगत विवाद बताया है।

          चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की अंतिम तारीख छह अक्टूबर है। सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नौ अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आठों सीटों पर 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

          आठ सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इनमें पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी के स्नातक तथा पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त होना है।

          इस खबर को भी पढ़ें : किशनगंज में एक करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार,पिस्टल भी मिली

           

          Bihar Legislative Council Election Bihar MLC Election 2026 बिहार MLC चुनाव बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 बिहार विधान परिषद नामांकन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रांची ट्रिपल आईटी के हॉस्टल में छात्र की मौत, छात्रों का हंगामा; एंबुलेंस सुविधा पर उठे सवाल

          October 11, 2026

          आदिवासी किशोरी के यौ/न उ/त्पीड़न के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

          October 11, 2026

          मुंगेर के चंडिका मंदिर में नवरात्र की तैयारी पूरी, सुबह 4 बजे से होंगे दर्शन

          October 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रांची ट्रिपल आईटी के हॉस्टल में छात्र की मौत, छात्रों का हंगामा; एंबुलेंस सुविधा पर उठे सवाल

          आदिवासी किशोरी के यौ/न उ/त्पीड़न के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

          मुंगेर के चंडिका मंदिर में नवरात्र की तैयारी पूरी, सुबह 4 बजे से होंगे दर्शन

          राजगीर की खूबसूरत वादियों ने जीता क्रिकेटरों का दिल, जू सफारी का लिया मजा

          नवविवाहिता का शव नहर किनारे दफन मिला, डेढ़ साल पहले किया था प्रेम विवाह,पति समेत ससुराल पक्ष पर आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.