Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:05
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»झारखंड»Jharkhand में सड़क हादसों पर ब्रेक: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा एक्शन प्लान लागू
    झारखंड

    Jharkhand में सड़क हादसों पर ब्रेक: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा एक्शन प्लान लागू

    today post liveBy today post liveFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Jharkhand
    Jharkhand
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Jharkhand :  झारखंड में हर साल सैकड़ों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं। सड़कों की हालत बेहतर होने के बावजूद जानलेवा दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी ने सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया गया है, जिसका मकसद सड़क हादसों में होने वाली मौतों को हर हाल में कम करना है।

    डीसी-एसपी को भेजा गया एक्शन प्लान

    यह एक्शन प्लान झारखंड के परिवहन सचिव द्वारा तैयार कर सभी जिलों के डीसी और एसपी को भेज दिया गया है। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं परिवहन के डीआईजी धनंजय कुमार सिंह ने भी सभी वरीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। यह प्लान सुप्रीम कोर्ट में डॉ. एस. राजशेखर बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में पारित आदेश को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

     हेलमेट और टू-व्हीलर नियमों पर सख्ती

    एक्शन प्लान में मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 128, 129 और 194D को सख्ती से लागू करने का निर्देश है। टू-व्हीलर चालकों और पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट अनिवार्य होगा। बिना हेलमेट चलने वालों पर CCTV के जरिए निगरानी रखी जाएगी और लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हाई-स्पीड कॉरिडोर और एक्सप्रेस-वे पर दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई जाएगी।

     फिटनेस, LED लाइट और अवैध हूटर पर कार्रवाई

    गाड़ियों की फिटनेस जांच प्रक्रिया को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सफेद LED, नीली बत्ती और अवैध हूटर लगाने वाली गाड़ियों पर जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई होगी। परिवहन और ट्रैफिक विभाग को विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया गया है।

    Read More : Donald Trump का बड़ा दावा, भारत-पाक जंग रुकवाने का फिर लिया क्रेडिट

     भयावह आंकड़े और नई पहल

    आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में झारखंड में 5,200 सड़क हादसे हुए जिनमें 4,200 लोगों की मौत हुई। 2024 में 3,708 लोगों ने जान गंवाई थी। अब राज्य की सड़कों का मूल्यांकन कर अलग-अलग वाहनों के लिए स्पीड लिमिट तय की जाएगी। स्टेट हाईवे और रिंग रोड पर खास निगरानी होगी। प्रशासन का मानना है कि सख्त नियम और जनजागरूकता अभियान से सड़क हादसों में बड़ी कमी लाई जा सकेगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    dc sp order jharkhand helmet rule enforcement Jharkhand road accident jharkhand road safety action plan motor vehicle act 1988 speed limit implementation jharkhand supreme court directive road safety transport department jharkhand two wheeler safety rule
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    Ranchi News : महिला दिवस पर चली महिला स्पेशल ट्रेन, महिला रेलकर्मियों ने संभालीं पूरी कमान

    March 8, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.