Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 23:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: राजद नेता व पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने वाले अपराधी की पीट-पीटकर हत्या
          Headline

          Begusarai: राजद नेता व पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने वाले अपराधी की पीट-पीटकर हत्या

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 2, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai:   जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में हुई मॉब लिंचिंग की घटना में  पैक्स अध्यक्ष और पूर्व मुखिया को गोली मारने वाले अपराधी को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव की है। मृतक स्थानीय निवासी सौरभ महतो के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की रात अपराधियों ने भोज खाकर घर लौट रहे राजद नेता पूर्व मुखिया और वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुखराम महतो को गोली मार दिया था। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सुखराम महतो का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। गोली मारने वाले आरोपितों को पुलिस खोज रही थी। इसी दौरान मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे एक आरोपी सौरभ महतो ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों को अपनी ओर दौड़ता देखकर इसने भागने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी।

          आरोपित के पिटाई की सूचना मिलते ही पहुंची वीरपुर थाना की पुलिस ने उसे ग्रामीणों से बचाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान सौरभ महतो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बड़हरा निवासी स्वर्गीय गौरी महतो का पुत्र सौरभ महतो भी अपराधी था और करीब एक साल पहले हत्या के एक मामले में जेल से निकला था।

          जेल से निकलने के बाद इसकी संदेहास्पद गतिविधि को देखकर सुखराम महतो ने पंचायती के दौरान सुधरने की सलाह दी। इसी से आक्रोशित होकर उसने रात में सुखराम महतो को गोली मार दी। सदर डीएसपी के नेतृत्व में चल रही पुलिस छापेमारी के डर से सभी आरोपी फरार थे। सुबह में सौरभ जब घर पर चाय पीने आया तो इसी दौरान ग्रामीणों की नजर पड़ गई तथा आक्रोशित भीड़ के हत्थे चढ़ कर मारा गया।

          सदर डीएसपी अमित कुमार ने मंगलवार को सुबह बताया कि सोमवार की देर शाम पूर्व मुखिया और वर्तमान सरपंच पति सुखराम महतो को अपराधियों ने गोली मार दी थी। अनुसंधान में तीन अपराधियों के नाम सामने आए थे। इसमें से मुख्य आरोपी सौरभ महतो को मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सौरभ भी अपराधी था एवं उस पर कई मामले दर्ज हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अपराधी पैक्स अध्यक्ष बेगूसराय न्यूज मॉब लिचिंग
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.