Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 28 June 2026 || 02:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai:  एनडीए सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं की प्रगति-सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया : नितिन गडकरी
          Headline

          Begusarai:  एनडीए सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं की प्रगति-सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया : नितिन गडकरी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 8, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai:  लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में भाजपा नीत एनडीए की सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित सभी के प्रगति और सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया है।

          गडकरी ने कहा कि राजमार्गों के निर्माण से बिहार का अपेक्षित विकास संभव हो रहा है। विकास को प्राथमिकता देते हुए मटिहानी की जनता इस बार भी गिरीराज सिंह को चुनकर भाजपा-राजग को विजयी बनाएगी, यह मुझे विश्वास है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस-राजद की सरकार में जो काम 60 साल में नहीं हुआ वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दस वर्ष के शासनकाल में हमने करके दिखाया है। दस साल में बिहार में नेशनल हाईवे का जाल बिछाया गया है। गंगा नदी सहित अनेक नदियों पर लम्बे-लम्बे पुल का निर्माण हुआ है।

          गडकरी ने कहा कि अच्छी सड़क, बिजली और टेलिकम्युनिकेशन से रोजगार और उद्योग बढ़ता है। बेरोजगारी, भूखमरी और गरीबी भी दूर होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सहयोगी गिरिराज सिंह ने अपने विभाग के जरिए अनेक गांवों को मजबूत रोड से जोड़ने का काम किया। बेगूसराय सहित पूरे बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है, जो गिरिराज सिंह के मंत्रालय की ही देन हैं।

          गडकरी ने कहा कि देश बदल रहा है। मैं जिस क्षेत्र से आता हूं वहां 10 हजार किसानों ने आत्महत्या की। वर्ष 2004 में किसानों को उनकी फसल की कीमत नहीं मिलती थी। उस समय पेट्रोलियम मंत्री राम नाईक के साथ मुझे ब्राजील जाने का मौका मिला। वहां से लौटने के बाद हमने यह प्लान बनाया कि हमारा किसान इथोनॉल बनायेगा। गन्ना मिलों से 380 किलोवॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है। हमारे यहां का किसान अन्नदाता नहीं, अब ऊर्जादाता बन गया है। आने वाले पांच सालों में हमारी सरकार में पूरे देश के किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बनेंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          empowerment NDA government Prime Minister Narendra Modi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, तीन बच्चों की मौत, 16 नए मरीज मिले

          June 27, 2026

          गया में कोटक महिंद्रा बैंक से 3.80 करोड़ रुपये के वाहन लोन घोटाले का खुलासा, 28 लोगों पर प्राथमिकी

          June 27, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

          June 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, तीन बच्चों की मौत, 16 नए मरीज मिले

          गया में कोटक महिंद्रा बैंक से 3.80 करोड़ रुपये के वाहन लोन घोटाले का खुलासा, 28 लोगों पर प्राथमिकी

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

          कोडरमा : प्रेमिका की बारात आने से पहले नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

          झारखंड के दो बड़े गैंगस्टरों में गैंगवार की आहट, राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी धमकी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.