Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:19
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Begusarai:  इंडी की भाषा देश विरोधी, औरंगाबाद घटना पर मौन क्यों है बिहार सरकार : गिरिराज सिंह
    Headline

    Begusarai:  इंडी की भाषा देश विरोधी, औरंगाबाद घटना पर मौन क्यों है बिहार सरकार : गिरिराज सिंह

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    बिहार के लोग तमिलनाडु या कर्नाटक कहीं भी जाते हैं तो स्वाभिमान के साथ काम करते हैं

    Begusarai:  केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को डीएमके सांसद दयानिधि मारन पर जोरदार हमला करने के साथ ही कांग्रेस, फारूक अब्दुल्ला तथा नीतीश कुमार एवं लालू यादव पर भी कर प्रहार किया है। डीएमके सांसद दयानिधि मारन द्वारा बिहार के श्रमिकों के लिए बोले गए अपमानजनक शब्द को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा है कि कर्नाटक में डीएमके और कांग्रेस की सरकार है। सांसद की भाषा देश को तोड़ने वाली है। बिहार के लोग तमिलनाडु या कर्नाटक कहीं भी जाते हैं तो स्वाभिमान के साथ काम करते हैं।

    उस राज्य के विकास में योगदान देते हैं, ऐसी भाषा बोलकर देश का अपमान किया गया है। पहले सनातन का अपमान किया जाता रहा है और अब मजदूर पर प्रहार दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी कांग्रेस और फारूक अब्दुल्ला की सरकार नहीं है। यह नरेंद्र मोदी की देश हित की सरकार है।

    गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली है। जनता ने तय कर लिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएंगे। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी की गारंटी की सरकार बनेगी। आज तक किसी ने गरीबों के लिए काम नहीं किया, जितना मोदी ने किया है।

    राम जन्मभूमि न्यास समिति द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव में सपा नेता को निमंत्रण नहीं देने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि सपा के सरकार में तो राम भक्तों पर गोली चलाई थी। मुझे नहीं पता कि निमंत्रण दिया गया या नहीं दिया गया, लेकिन राम भक्त के हत्यारे को आखिर क्यों बुलाया जाएगा।

    गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में लगातार उन्माद फैलाया जा रहा है। लेकिन नीतीश कुमार की सरकार मौन साधे रहती है। अभी औरंगाबाद के हसपुरा में देवी मंदिर में गौमांस टांग दिया गया। वहां पहले भी इस तरह की घटना होती रहती है। वे लोग थ्रेटनिंग दे रहे हैं, जता रहे हैं कि इस्लामी राष्ट्र बनाना चाहते हैं, इस्लामी कानून चलाना चाहते हैं।

    औरंगाबाद में जहां यह घटना हुई है वहां रोहिंग्या आकर बसा है। बिहार के अंदर उन्माद फैलाने वालों पर नीतीश कुमार की सरकार कार्रवाई क्यों नहीं करती है। हिंदू कुछ करता तो बवाल हो गया होता, मस्जिद में अगर सूअर का मांस टांग दिया जाता तो अब तक बवाल हो जाता। लेकिन वहां लगातार घटना होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर नीतीश कुमार, लालू यादव और तेजस्वी कोई कुछ नहीं बोलेगा।

    लेकिन मस्जिद में अगर मांस टांग दिया जाता तो पॉलीटिकल टूरिस्ट स्थल बन जाता। जदयू, राजद और कम्युनिस्ट वाले सब के सब वहां पहुंच गए होते। लेकिन हिंदुओं के साथ हो रहे इस तरह की घटना पर किसी की नींद नहीं खुल रही है। आखिर नीतीश कुमार की सरकार ने क्या समझ लिया है। हिंदुओं को क्यों लगातार तंग-तबाह किया जा रहा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Aurangabad Begusarai News Bihar government Dayanidhi Maran Nitish Kumar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.