Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 05:20
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: संस्कृत का इस्लामीकरण कर रही है बिहार सरकार : गिरिराज सिंह
          Headline

          Begusarai: संस्कृत का इस्लामीकरण कर रही है बिहार सरकार : गिरिराज सिंह

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 28, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai:  बिहार में चल रहे नवम वर्ग के संस्कृत विषय की परीक्षा में इस्लाम धर्म से संबंधित दस सवाल पूछे जाने को लेकर राजनीति काफी तेज हो गई है। स्थानीय सांसद तथा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि लालू और नीतीश बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाने और संस्कृत का इस्लामीकरण करना चाह रहे हैं। गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा है कि अगर समय रहते हम सब नहीं जगे तो वह दिन दूर नहीं, जब सभी लोगों को नमाज पढ़ने जाना पड़ेगा। बिहार में संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम से जुड़ा सवाल पूछा गया, वह चौंकाने वाला है। एक प्रश्नपत्र में दस सवाल इस्लाम से संबंधित पूछा गया है। संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष कहते हैं कि यह सिलेबस में है, संस्कृत के सिलेबस में इस्लाम कहां से आ गया।

          उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सनातन संस्कृति इस्लामीकरण करने की कोशिश कर रही है। आने वाले दिनों में इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। अगड़ा और पिछड़ा अगर एकजुट होकर विरोध नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में हर आदमी को नमाज पढ़ने जाना पड़ेगा। नमाज पढ़ना है तो नीतीश कुमार जाकर पढ़ लें, हमारे ऊपर इस तरह से प्रहार नहीं करें। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार संस्कृत का इस्लामीकरण कर रही है। हमलोग गांव-गांव जाकर संस्कृत के इस्लामीकरण का विरोध करेंगे। लोग हमारे संबंध में कहते हैं कि वे हिंदू मुसलमान की बात करते हैं। लेकिन गिरिराज हिंदू-मुसलमान नहीं करता है। हिंदु और सनातन धर्म पर प्रहार होगा तो शरीर में खून का एक बूंद रहने तक गिरिराज प्रहार करता रहेगा।

          गिरिराज सिंह ने कहा कि यह बात नीतीश कुमार और लालू प्रसाद अच्छी तरह से सुन लें कि दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन हो या शिवलिंग तोड़ने का मामला, इससे लग रहा है कि हम इस्लामिक स्टेट में रह रहे हैं। यह हिंदुओं का हिंदुस्तान है, पाकिस्तान और बांग्लादेश नहीं की हमारे धर्म एवं धार्मिक संस्थाओं पर कोई हमला करे तथा हम चुप बैठे रहें। हम इसका प्रतिकार करते रहेंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Begusarai News Bihar News islam religion Nitish Kumar Sanskrit
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.