Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 18 September 2026 || 18:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: छात्र की हत्या कर शव को फेंका, इलाके में कोहराम
          Headline

          Begusarai: छात्र की हत्या कर शव को फेंका, इलाके में कोहराम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 20, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Begusarai: जिले में हत्या और गोलीबारी का सिलसिला जारी है। इस क्रम में रविवार की रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कैथमा के समीप अपराधियों ने एक छात्र की हत्या कर शव को फेंक दिया। मृतक की पहचान कैथमा गांव निवाीस कन्हैया कुमार के रूप में की गई है। सोमवार की सुबह शव मिलते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के चचेरे चाचा को हिरासत में लिया है।

           

          घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मैट्रिक का छात्र कन्हैया कुमार प्रत्येक दिन की तरह रविवार को भी बेगूसराय के एक कोचिंग में पढ़ने गया था। वहां छुट्टी होने के बाद देर शाम करीब सात बजे उसकी दादी से बात हुई तथा घर आने की बात कहा। काफी देर तक घर नहीं आने पर खोजबीन शुरू किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला तो मुफस्सिल थाने को सूचना दी गई।

          सुबह में भी परिजन खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच कैथमा से पानगाछी जाने वाली सड़क पर लोगों ने खून, गोली का खोखा एवं दो जोड़ी चप्पल देखा। बगल में ही कुछ घसीटे जाने के निशान थे। उसी निशान के आधार पर लोग जब आगे बढ़े तो केला के बगान में पुराने स्टेट बोरिंग के हौज में अर्धनग्न शव पड़ा देखा। शव पाए जाने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई तथा परिजनों में कोहराम मच गया।

          सूचना के आधार पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने दो जोड़ी चप्पल एवं गोली का खोखा बरामद किया गया है। जबकि मृतक का रेंजर साइकिल गायब है। मृतक छात्र के परिजनों का कहना है कि गोतिया से विवाद को लेकर 19 फरवरी 2020 को कन्हैया के पिता प्रवीण कुंवर को मारकर सड़क हादसा का रूप दे दिया गया था।

          उस घटना के ठीक तीन साल बाद अब 19 फरवरी को ही कन्हैया की भी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतक के चचेरे चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ रही है। हालांकि कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इस हत्याकांड उसके चाचा की संलिप्तता नहीं भी हो सकती है, कन्हैया कुछ संदिग्ध युवकों के साथ रहता था। उसके कुछ चक्कर में भी हत्या हुई हो सकती है। पुलिस गहन अनुसंधान करे तो सही खुलासा हो सकता है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा में डेड बॉडी मिली है। मृतक की मां ने चचेरा चाचा पर शक जाहिर किया है। पहले से कुछ मामला था। चचेरा चाचा को हिरासत में ले लिया गया है, पुलिस पुछताछ कर रही है।

          चाचा छात्र बेगूसराय न्यूज हत्या हिरासत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा स्कूल में छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार,अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

          September 18, 2026

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          September 17, 2026

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          September 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा स्कूल में छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार,अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.