Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 21 September 2026 || 05:04
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बेगूसराय :पीएनबी से 13 लाख नगद व जेवरात की लूट
          Headline

          बेगूसराय :पीएनबी से 13 लाख नगद व जेवरात की लूट

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 12, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          बेगूसराय।  बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक के तेघड़ा शाखा में दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। पांच अपराधियों ने ग्राहको और कर्मियों को कब्जे में लेकर 13 लाख से अधिक की राशि व आभूषण लूट लिए और आराम से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर तेधड़ा डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में छानबीन चल रही है। आसपास के सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे है। लूट के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप है। शाखा प्रबंधक रामानुज कुमार ने बताया कि बैंक में अचानक पांच अपराधी प्रवेश कर हथियार का भय दिखाते हुए सभी को कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर कुछ ग्राहको की पिटाई कर दी।

          इसके बाद अपराधियों ने कैशियर को कब्जे में लेकर काउंटर से 12 लाख 21 हजार पांच सौ 51 रुपया लूट लिया। इस दौरान काउंटर पर पैसा जमा करने के लिए लाइन में लगे मरसैती पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह के पुत्र दयाल कुमार से एक लाख रुपये, एक ग्राहक और एक बैंक कर्मी का मोबाईल एवं एक अंगूठी भी ले लिया तथा हथियार लहराते हुए फरार हो गए। बैंक में लूट की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया तथा भागे-भागे पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

          डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी की पड़ताल की जा रही है। अपराधियों को चिन्हित कर छापेमारी चल रही है, जल्द ही लूट में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। उल्लेखनीय है कि गंगा नदी के किनारे रहने के कारण कभी उत्तर बिहार का चर्चित व्यवसायिक मंडी रहा तेघड़ा इन दिनों अपराधियों का बड़ा ठिकाना बन गया है। इस इलाके में बेखौफ अपराधी लगातार हत्या, अपहरण और लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ औपचारिकता पूरी कर रही है। हालत यह है कि तेघड़ा थानाध्यक्ष आम लोगों का फोन भी रिसीव नहीं करते हैं, जिसके कारण अपराधी निश्चिंत होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

          अपराधी ग्राहक पिटाई पीएनवी बैंक बेगूसराय न्यूज लूट
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          September 20, 2026

          ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से ह/त्या, मकई के खेत में मिला शव

          September 20, 2026

          एमएलसी चुनाव में जन सुराज के 5 उम्मीदवार घोषित,प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 7वां वेतनमान का वादा

          September 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          धनबाद के लोयाबाद मुस्लिम बस्ती में भू-धंसान, चार घर चपेट में, 30 फीट गहराई तक धंसी जमीन, दहशत में परिवार

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से ह/त्या, मकई के खेत में मिला शव

          एमएलसी चुनाव में जन सुराज के 5 उम्मीदवार घोषित,प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 7वां वेतनमान का वादा

          30 लाख का इनामी टीएसपीसी सुप्रीमो नक्सली बृजेश गंझू का वाराणसी में एनकाउंटर, 50 से ज्यादा केस, 20 साल से था फरार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.