Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 13 July 2026 || 20:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने भरा नामांकन,राजग ने रोड शो के साथ किया शक्ति प्रदर्शन
          Headline

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने भरा नामांकन,राजग ने रोड शो के साथ किया शक्ति प्रदर्शन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 13, 2026Updated:July 13, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bankipur By-election:   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को राजनीतिक सरगर्मी चरम पर रही। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने पटना समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने भव्य रोड शो और शक्ति प्रदर्शन के जरिए चुनावी अभियान का आगाज किया। बड़ी संख्या में भाजपा और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से राजधानी का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया।

          default

          नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय से पटना समाहरणालय तक विशाल रोड शो निकाला गया। रोड शो में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद सहित राजग के कई वरिष्ठ नेता रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़े। रोड शो भाजपा कार्यालय से शुरू होकर डाकबंगला चौराहा, एस.पी. वर्मा रोड, यूथ हॉस्टल, बिस्कोमान, कारगिल चौक और गांधी मैदान थाना होते हुए पटना समाहरणालय पहुंचा।

          नामांकन से पूर्व नीरज कुमार सिन्हा ने राजवंशी नगर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नवीन सिन्हा पार्क पहुंचकर स्वर्गीय नवीन सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए जनसेवा के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। इसके बाद वे समर्थकों और राजग नेताओं के साथ नामांकन यात्रा में शामिल हुए।

          पटना समाहरणालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद, जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सहित राजग के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नीरज कुमार सिन्हा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

          इस मौके पर भाजपा और राजग नेताओं ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। नेताओं ने कहा कि नामांकन के दौरान उमड़ी भारी भीड़ इस बात का संकेत है कि बांकीपुर की जनता विकास और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ी है।

          बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सभी प्रमुख दलों ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में नीरज कुमार सिन्हा के नामांकन के साथ चुनाव प्रचार ने भी गति पकड़ ली है। आने वाले दिनों में विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच प्रचार अभियान और जनसभाओं का दौर तेज होने की संभावना है, जिससे बांकीपुर का चुनावी मुकाबला और रोचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bankipur Assembly election Bankipur By-Election Bihar Politics BJP candidate BJP roadshow NDA show of strength Neeraj Kumar Sinha Patna nomination Samrat Chaudhary
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार में शुरू हुई हेली टूरिज्म सेवा, अब हेलीकॉप्टर से करें पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और मुंडेश्वरी धाम के दर्शन

          July 13, 2026

          बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने दाखिल किया नामांकन, रोड शो से गरमाया चुनावी माहौल

          July 13, 2026

          बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के बाद वीणा मानवी गिरफ्तार, कोर्ट से मिली बेल

          July 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार में शुरू हुई हेली टूरिज्म सेवा, अब हेलीकॉप्टर से करें पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और मुंडेश्वरी धाम के दर्शन

          बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने दाखिल किया नामांकन, रोड शो से गरमाया चुनावी माहौल

          बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के बाद वीणा मानवी गिरफ्तार, कोर्ट से मिली बेल

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने भरा नामांकन,राजग ने रोड शो के साथ किया शक्ति प्रदर्शन

          जेएसडीएमएस में 55 करोड़ भुगतान पर भाजपा ने उठाए सवाल, कहा ब्लैकलिस्ट कंपनियों को नियमों के विपरीत अस्थायी रूप से काली सूची से हटाकर करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.