Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 16:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»नक्सलियों और  आपराधिक गिरोहों को हथियार व कारतूस उपलब्ध कराने के मामले में एटीएस ने सीआरपीएफ जवान सहित तीन को किया गिरफ्तार
    Headline

    नक्सलियों और  आपराधिक गिरोहों को हथियार व कारतूस उपलब्ध कराने के मामले में एटीएस ने सीआरपीएफ जवान सहित तीन को किया गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची।   नक्सलियों और  आपराधिक गिरोहों को हथियार व कारतूस उपलब्ध कराने  के मामले में आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने तीन सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार सप्लायरों में सीआरपीएफ 182 बटालियन का जवान अविनाश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा, ऋषि कुमार और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। इनके पास से 5.56 एमएम का 450 चक्र गोली बरामद किया गया है।जो इंसास राइफल में प्रयोग किया जाता है, बरामद हुआ है।

    एटीएस एसपी प्रशांत आनंद ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तीनों की गिरफ्तारी बिहार एसटीएफ के सहयोग से की गई है। उन्होने बताया की अबतक के पुछताछ में तीनों अपराधियों के द्वारा भाकपा माओवादी संगठन को भारी मात्रा में एके 47 और इंसास राइफल का कारतूस उपलब्ध कराने की बात सामने आयी है। इनके द्वारा विभिन्न आपराधिक गिरोह जिसमें अमन साहू गिरोह भी शामिल हैं को भी हथियार और कारतूस मुहैया कराया गया है।

    गिरफ्तार आरोपी में अविनाश कुमार उर्फ चुन्नू सीआरपीएफ 182 बटालियन में जवान के रूप में पुलवामा में पदस्थापित है, जो विगत चार माह से कार्य से अनुपस्थित था। वह 24 अगस्त, 2011 को मोकामा ग्रुप सेंटर से सीआरपीएफ में बहाल हुआ था। पूर्व में 112 बटालियन सीआरपीएफ लातेहार तथा 204 बटालियन कोबरा जगदलपुर में पदस्थापित रहा है । वर्ष 2017 से 182 बटालियन पुलवामा में पदस्थापित है। वह अपराधी अमन साव (रांची), हरेन्द्र यादव (गुरवा, गया, बिहार) तथा लल्लू खान (प्रतापपुर, चतरा) से संपर्क में था। हरेन्द्र यादव तथा लल्लू खान वर्तमान में शेरघाटी तथा गया जेल में बंद हैं। जवान गया का रहनेवाला है।

    एसपी ने बताया कि  गिरफ्तार अपराधी ऋषि कुमार पटना निवासी वर्तमान में हटिया, राँची में ट्रान्सपोर्टेशन का कार्य तथा एयरपोर्ट रोड रांची में भवन निर्माण का काम करता था। इसी दौरान यह ठेकेदार संजय सिंह एवं मुहाहिर के संपर्क में आया, जो चाईबासा – सरायकेला क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य कर रहे थे। उक्त ठेकेदारों को माओवादियों द्वारा गोली उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। उक्त ठेकेदारों से बैंक खाते में तथा नकद राशि प्राप्त कर कई खेपों में गोली उपलब्ध कराने का कार्य किया है।

    एसपी ने बताया कि तीसरे गिरफ्तार अपराधी पंकज कुमार सिंह मुजफ्फरपुर (बिहार का रहने वाला है। तथा वर्तमान में धनबाद के भूली में रहकर कोयला एवं जमीन का कारोबार कर रहा था। संजय सिंह झारखण्ड एवं बिहार के अलावा असम और नागालैंड के हथियार एवं कारतूस उपलब्ध कराता था। एसपी ने बताया कि इन अपराधियों से पूछताछ के क्रम में आतंकवाद निरोधी दस्ता को हथियार एवं कारतूस की विभिन्न स्रोतों तथा इस अवैध कार्य से जुड़े अन्य अपराधियों के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हुई है। इस संबंध में गहनता से छानबीन एवं अनुसंधान का कार्य किया जा रहा है। आतंकवाद निरोधी दस्ता के द्वारा भाकपा (माओ) संगठन एवं अन्य उग्रवादी तथा आपराधिक गिरोहों को हथियार तथा कारतूस उपलब्ध कराने वाले गिरोहों के विरुद्ध संघन कार्रवाई करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष कुमार सत्यम एवं पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह के द्वारा किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में विशाल पांडेय, विश्वजीत कुमार सहित एटीएस के सशस्त्र बल शामिल थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    एटीएस जवान नक्सली रांची न्यूज सप्लायर सीआरपीएफ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.