Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 23:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नौ अक्टूबर से बिहार के सिमरिया में शुरू होगा एशिया का सबसे बड़ा कल्पवास मेला
          Headline

          नौ अक्टूबर से बिहार के सिमरिया में शुरू होगा एशिया का सबसे बड़ा कल्पवास मेला

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 7, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय। बिहार का आध्यात्म एवं मोक्षधाम तथा मिथिला के दक्षिणी प्रवेश द्वार सिमरिया में पावन गंगा नदी के तट पर लगने वाले एशिया के सबसे बड़े कल्पवास मेला की तैयारी पूरी हो गई है। बेगूसराय जिला के सिमरिया गंगा तट पर नौ अक्टूबर से 17 नवम्बर तक चलने वाले राजकीय कल्पवास मेला का विधिवत उद्घाटन नौ अक्टूबर को किया जाएगा।

          दो वर्ष की बंदी के बाद इस साल कल्पवास करने के लिए पिछले पांच दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संतों का आना शुरू है। नौ अक्टूबर शरद पूर्णिमा के दिन से यहां धर्म और अध्यात्म की गंगोत्री प्रवाहित होने लगेगी। इसके लिए खालसा और महंतों का तंबू लगना शुरू हो गया है। वहीं, मिथिला के विभिन्न जिलों से आए कल्पवासियों का पर्णकुटी भी बनने लगा है। कल्पवास के दौरान महात्म्य और कथा के साथ सिद्धाश्रम के संस्थापक स्वामी चिदात्मन जी के नेतृत्व में मेला परिक्षेत्र की पहली परिक्रमा रंभा एकादशी के दिन, दूसरी परिक्रमा अक्षय नवमी के दिन एवं तीसरी अंतिम परिक्रमा बैकुंठ चतुर्दशी के दिन होगा।

          इसके साथ ही दो से छह नवम्बर तक ”अमृत उत्सव का महत्व” विषय पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जबकि कुंभ सेवा समिति द्वारा 11 अक्टूबर से आठ नवम्बर तक गंगा घाट पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। सात प्लेटफार्म पर काशी से आए विद्वान आचार्य के नेतृत्व में टोली गंगा मैया की महाआरती करेगी, इसकी तैयारी की जा रही है।

          उल्लेखनीय है कि मिथिला एवं मगध के संगम स्थली गंगा तट सिमरिया में सदियों से कार्तिक मास में कल्पवास करने की परंपरा रही है। यहांं सिर्फ मिथिलांचल ही नहीं, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और नेपाल के हजारों-हजार लोग पर्णकुटी बनाकर कल्पवास करते हैं। इसके साथ ही 50 से अधिक खालसा भी लगाया जाता है। सुबह में गंगा आरती और सूर्य नमस्कार से शुरू होने वाली इनकी दिनचर्या रात्रि में गंगा आरती के साथ समाप्त होती है।

          इस दौरान इन लोगों का भोजन भी पूरी तरह से सात्विक होता है तथा अधिकतर लोग गंगाजल में पकाया अरवा-अरवाइन भोजन ही करते हैं। 36 दिन सेेेे अधिक समय तक श्रद्धालु गंगा स्नान के साथ-साथ श्रीमदभागवत कथा, कार्तिक मास महात्म्य, रामायण पाठ और मिथिला महात्म्य आदि का श्रवण कर आध्यात्मिक भक्ति की धारा में लीन रहते हैं। कहा जाता है कि सिमरिया गंगा तट पर आदिकाल से कल्पवास की परंपरा रही है। हिंदू धर्म शास्त्र में उत्तरवाहिनी गंगा का काफी महत्व है तथा सिमरिया में गंगा उत्तरवाहिनी है। राजा परीक्षित को भी श्राप से उद्धार के लिए सिमरिया गंगा तट पर कल्पवास करना पड़ा था।

          जनक नंदिनी सीता जब विवाह के बाद अपने ससुराल अयोध्या जा रही थी तो उनके पांव पखारने के लिए राजा जनक ने मिथिला की सीमा सिमरिया में ही डोली रखने को कहा था। तब राजा जनक ने सिमरिया पहुंचकर गंगा के किनारे यज्ञ और कार्तिक मास में कल्पवास किया था, तभी से यहां कल्पवास की परंपरा चल रही है। इस जगह के प्रसिद्धि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आजादी के बाद देश में गंगा नदी पर सबसे पहला रेल-सह-सड़क पुल यहीं बनाया गया।

          स्वामी चिदात्मन जी ने कहते हैं कि देश भर में तीन जगह अनादि काल से ही कल्पवास की परंपरा चली आ रही है। इसमें हरिद्वार में बैशाख माह में, प्रयागराज में माघ माह तथा आदि कुंभस्थली सिमरिया धाम में कार्तिक माह में कल्पवास के आयोजन की परंपरा है। देश, काल और समय की परिस्थिति का ख्याल रखना हमारी परंपरा रही है, परंपराओं का पालन करते हुए कल्पवास के पौराणिक तथा आध्यात्मिक परंपरा का पालन करना चाहिए।

          डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि कल्पवासियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा होने नहीं दी जाएगी। साफ-सफाई, प्रकाश के साथ शौचालय की उत्तम व्यवस्था घाट पर करवाई जाएगी। कुटी बनाकर रहने वाले कल्पवासियों, साधु-संतों को कोई परेशानी नहीं होगी। घाट की साफ-सफाई और कुटी बनाकर रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्थाई रूप से मजदूरों को लगाया जाएगा, सुरक्षा और चिकित्सा की भी व्यवस्था रहेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कल्पवास मेला गंगा जनक नंदिनी सीता बेगुसराय न्यूज सिमरिया
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.