Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 26 October 2026 || 21:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी संचालक से लूटे 1.5 लाख रुपए
          Headline

          हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी संचालक से लूटे 1.5 लाख रुपए

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 6, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Gaya : हथियारबंद अपराधियों ने मथुरापुर – डीहा सड़क पर दिनदहाड़े पीएनबी के सीएसपी संचालक अमित कुमार सिंह से सोमवार को 1 लाख 5 हजार रुपए कैश लूट लिए। अपराधियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब सीएसपी संचालक मथुरापुर पीएनबी ब्रांच से कैश निकालकर डीहा गांव लौट रहा था। सीएसपी संचालक 2 बजकर 0 7 मिनट में बैंक से पैसा लेकर निकला था और अपराधी 2 बजकर 10 मिनट में ही घटना को अंजाम दे दिया। मात्र तीन मिनट के अंदर ही अपराधियों ने संचालक से कैश लूट लिया।

          आशंका जतायी जा रही है कि अपराधी बैंक से ही संचालक के पीछे पड़ गए थे और मौका मिलते ही संचालक से कैश लूट लिया। अपराधियों की संख्या तीन बताई जा रही है। तीनों अपराधी एक अपाची बाइक पर सवार थे। पैसा लूटने के बाद सभी अपराधी मथुरापुर के रास्ते भाग निकले। सूचना मिलते ही गुरारू पुलिस ने अपराधियों के पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फूटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि अपराधी अभी तक पुलिस के पकड़ से बाहर है।

          घटना के बारे में सीएसपी संचालक अमित कुमार ने बताया कि सोमवार को दोपहर 2 बजकर 07 बजे के करीब पीएनबी ब्रांच मथुरापुर से 1.05 लाख रुपए निकालकर अपनी बाइक से डीहा गांव लौट रहा था। इसी दौरान मधुस्थान के निकट अपराधियों ने मुझे ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद एक अपराधी मेरे सर पर पिस्टल सटा दी और पैसे देने को कहा। अपराधियों ने इस दौरान बाइक की चाबी लेकर डिक्की को खोल लिया। जब डिक्की में पैसा नहीं मिला तो मेरे पॉकेट टटोलने लगे। पॉकेट में ही सारा कैश रखा हुआ था, जिसे अपराधियों ने निकाल लिया। मेरा मोबाइल भी छीन लिया। बता दें कि इस घटना के कुछ महीने पहले भी अपराधियों ने पीएनबी के एक अन्य सीएसपी संचालक से लूट पाट की थी।थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

          अपराधी गया न्यूज लूट सीएसपी संचालक हथियारबंद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में धान बोनस 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित

          October 26, 2026

          जमशेदपुर में जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 7.67 लाख रुपये नकद के साथ 15 गिरफ्तार

          October 26, 2026

          भागलपुर में सेना के नायब सूबेदार के मकान में लाखों की चोरी, 3 संदिग्ध हिरासत में

          October 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में धान बोनस 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित

          जमशेदपुर में जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 7.67 लाख रुपये नकद के साथ 15 गिरफ्तार

          भागलपुर में सेना के नायब सूबेदार के मकान में लाखों की चोरी, 3 संदिग्ध हिरासत में

          झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर, 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

          गयाजी से बैंकॉक की सीधी उड़ान शुरू, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.