Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 10:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राज्य में मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा जल्द शुरू होगी- सीएम
          Headline

          राज्य में मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा जल्द शुरू होगी- सीएम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 28, 2023Updated:January 28, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          जिमखाना क्लब में आयोजित 1st Nephro Critical Care Conference-2023 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

          रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने को लेकर हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। राज्य में जल्द एयर एंबुलेंस की सुविधा बहाल की जाएगी। यह सुविधा आमजनों को बिल्कुल सरकारी दर पर उपलब्ध करायी जाएगी। बेहतर इलाज के लिए मरीजों को देश के किसी भी कोने में स्थापित अस्पताल में जाना हो तो वे एयर एंबुलेंस की सुविधा ले सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के मेडिकल सर्किटों को एक-दूसरे से जोड़ने करने का काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जरूरतमंद मरीजों को जेनेरिक मेडिसिन उपलब्ध कराया जा सके इस निमित्त कार्य योजना बनायी जा रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में कई चीजें ऐसी है जिनको जमीनी स्तर पर तैयार करने की आवश्यकता है। राज्य के सभी जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में कार्य करे यह हमारी प्राथमिकता है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज जिमखाना क्लब में आयोजित 1st Nephro Critical Care Conference-2023 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहीं।

          राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर

          मुख्यमंत्री  सोरेन ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अभी और बहुत कार्य करने की आवश्यकता है। राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य योजना तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दिनों मैं गढ़वा जिला स्थित बूढ़ा पहाड़ गया था। एक समय ऐसा था जब बूढ़ा पहाड़ नक्सलियों के कब्जे में था। बूढ़ा पहाड़ के नजदीक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इस पहाड़ में आने-जाने पर मनाही थी। वहां के लोगों को अब तक यह भी पता नहीं कि राज्य में रांची जैसा एक शहर भी है। इस बात से यह समझा जा सकता है कि वहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं की क्या दशा रही होगी।

          हमारी सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए निरंतर चिंतन करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के कई हिस्सों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अजीम प्रेमजी भी बहुत जल्द हमारे साथ जुड़ने वाले हैं। राज्य सरकार अजीम प्रेमजी को 300 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है जहां स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज भी स्थापित की जाएगी। अजीम प्रेमजी की संस्था राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य करेगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा देने वाली अपोलो सहित कई ऐसे संस्थान हैं जिनकी सेवा झारखंड में लेने निमित्त राज्य सरकार कार्य योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जल्द निजी अस्पतालों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और ज्यादा मजबूत करने पर बल देगी।

          मुख्यमंत्री ने सभी डॉक्टर एवं आयोजनकर्ताओं को अपनी ओर से शुभकामनाएं और बधाई दीं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के कर कमलों से बेहतर कार्य करने वाले कई विशेषज्ञ डॉक्टरों को द्रोणाचार्य सम्मान तथा प्राइड ऑफ झारखंड अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ अमित कुमार, डॉ घनश्याम सिंह, डॉ अशोक कुमार बैद्य सहित डॉ तापस कुमार साहू, डॉ प्रदीप कुमार भट्टाचार्य, डॉ आर० के० शर्मा, डॉ राश कुजूर एवं कई जाने-माने विशेषज्ञ डॉक्टर्स उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Nephro Critical Care Conference-2023 एयर एंबुलेंस डॉक्टर मुख्यमंत्री रांची न्यूज स्वास्थ्य सुविधा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.