Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 01:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Khunti: रनिया में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में टांगी से दंपत्ति की ह/त्या, आरोपित गिरफ्तार
          Headline

          Khunti: रनिया में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में टांगी से दंपत्ति की ह/त्या, आरोपित गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 13, 2024Updated:July 13, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Khunti :  जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झोरा टोली में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में  दंपत्ति की ह/ त्या कर दी गई। मृतकों में सुकरा मल्लाह (48) और उसकी पत्नी बिरसमनी देवी हैं। इनके अलावा हमले में मृतक सुकरा की मां मंगरी मल्लाह (70) और सुकरा का पुत्र राजो मल्लाह (25) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार देर रात की है। हत्या के आरोपित लूटो मल्लाह को पुलिस ने शनिवार को झोरा टोली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मृतक का चचेरा भाई है।

          घटना की सूचना मिलते ही तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा, सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह, रनिया के थाना थाना प्रभारी विकास जायसवाल घटनास्थल पहुंचे और घायल मंगरी और राजो को रेफरल अस्पताल तोरपा भेज दिया। साथ ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया।

          जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात बिरसमनी, सुकरा, मंगरी, राजो और लूटो मल्लाह ने एक साथ मुर्गा-भात के साथ देसी शराब का सेवन किया। खाने-पीने के दौरान ही लूटो मल्लाह का सुकरा के साथ किसी बात को लेकर बकझक हो गई। इतने में लूटो मल्लाह ने वहां रखे बांस से सुकरा और उसकी पत्नी के साथ ही दो अन्य लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद घर जाकर टांगी ले आया और सुकरा के साथ बिरसमनी को काट डाला।

          दोनों बिहार के बाहापुर में किसी ईंट-भट्ठा पर साथ काम करते थे। आठ दिन पहले ही दोनों साथ ही घर लौटे थे। उसे शक था कि सुकरा मलाह उसकी जमीन पर कब्जा कर लेगा और उसके व उसके परिवार के सदस्यों को मार डालेगा। रनिया के थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि घर में खाने-पीने के पहले सुकरा और लूटो ने बाहर शराब पी ली थी। ग्रामीणों का कहना है कि लूटो और सुकरा के परिवार के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Controversy couple Jharkhand Crime News Liquor
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.