चतरा|
एसीबी की टीम ने शुक्रवार को लावालौंग प्रखंड के रिमी पंचायत के रोजगार सेवक सरफराज अहमद को 40 हजार रु रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी रोजगार सेवक के विरुद्ध रिमी गांव के ग्रामीण रणधीर कुमार सिंह पिता नवल किशोर सिंह ने डोभा निर्माण एवं कूप निर्माण में रिश्वत मांगें जाने की शिकायत की थी। शिकायत के पश्चात मामले का सत्यापन करते हुए निगरानी पुलिस ने एक टीम का गठन करते हुए रोजगार सेवक को रिश्वत लेते रंगे हांथो गिरफ्तार कर लिया गया। इस सम्बंध में पुलिस उपाधीक्षक ने गिरफ्तारी की पुष्टी करते हुए बताया कि रोजगार सेवक पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में कांड पंजीकृत किया गया है। ज्ञात हो कि आरोपी रोजगार सेवक सरफराज अहमद चतरा सदर थाना क्षेत्र के जिला मुख्यालय के बिंड मुहल्ला का रहनेवाला है।



