Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 2 August 2026 || 23:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रांची के पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो घंटे बाद दमकल ने पाया काबू
          Headline

          रांची के पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो घंटे बाद दमकल ने पाया काबू

          today post liveBy today post liveDecember 26, 2025Updated:December 26, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:-  राजधानी रांची के पुराना अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अपार्टमेंट के सबसे ऊपरी तल्ले में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गया, जिससे वहां रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

          अचानक लगी आग के कारण अपार्टमेंट में रह रहे लोग घबराकर अपने-अपने फ्लैट छोड़कर नीचे की ओर भागने लगे। सीढ़ियों और लिफ्ट के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई परिवार अपने जरूरी सामान तक नहीं निकाल सके और केवल जान बचाने पर ध्यान दिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

          घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी अनिल तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए कुल सात दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

          थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि आग अपार्टमेंट के 11वें तल्ले में लगी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि ऊपरी तल्ले तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था।

          आग पर काबू पाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि इस अगलगी में कई फ्लैटों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। प्रशासन ने अपार्टमेंट निवासियों से सतर्क रहने और बिजली से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          पर्ल आर्किड अपार्टमेंट आग रांची अपार्टमेंट आग रांची आग की खबर रांची फायर ब्रिगेड रांची शॉर्ट सर्किट आग
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पहली सोमवारी पर बाबा धाम में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब,दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

          August 2, 2026

          जेपीएससी परीक्षा विवाद: नौवें दिन भी जारी सत्याग्रह, देवेंद्र नाथ महतो भूख हड़ताल पर

          August 2, 2026

          बांका में वज्रपात का कहर: पिता-पुत्र समेत पांच की मौत, चार झुलसे; खेतों में काम कर रहे किसानों पर गिरी बिजली

          August 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पहली सोमवारी पर बाबा धाम में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब,दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

          जेपीएससी परीक्षा विवाद: नौवें दिन भी जारी सत्याग्रह, देवेंद्र नाथ महतो भूख हड़ताल पर

          बांका में वज्रपात का कहर: पिता-पुत्र समेत पांच की मौत, चार झुलसे; खेतों में काम कर रहे किसानों पर गिरी बिजली

          कोडरमा के उरवां में बाबा होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 5 लोग हिरासत में

          रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड: चालक गिरफ्तार, जुर्म कबूला, ज्यादा ड्यूटी के तनाव में घटना को दिया अंजाम

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.