गिरिडीह।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित बालमुकुंद आयरन फैक्ट्री में शुक्रवार की रात हुए एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांडेय के जोधपुर गांव निवासी टेटू महतो और रसकुटो गांव निवासी कीमो तुरी के रूप में की गई है। जानकारी अनुसार रात में करीब 2 बजे काम करने के दौरा मशीन के अंदर बेल्ट में फंस जाने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से घायल मजदूरों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मुफ्फसिल थाना प्रभारी बिनय राम फैक्ट्री पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। सूचना पाकर मौके पर पहुचें मृतक के परिजनों की फैक्ट्री प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के बाद मुआवजा राशि दिए जाने का आश्वासन दिया गया है।


