धनबाद।
एक विवाहित टेंपो चालक द्वारा एक 18 वर्षीय दलित युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना बलियापुर थाना क्षेत्र के चास नाला बी टाइप में शुक्रवार की है। इसको लेकर पीड़ित युवती ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गयाआरोपी आशीष कुमार सिंह पड़ोस के गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जो ऑटो चालक है।पहले भी आरोपी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा था।पीड़िता के पिता ने कहा कि उसे न्याय चाहिए।वही पुलिस ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी को मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी अनुसार पीड़ित युवती शुक्रवार की दोपहर शौच करने झाड़ी में गई थी। वहां पहले से मौजूद आरोपी आशीष सिंह उसे पकड़ लिया और जबरन जंगल में ले गया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि इस दौरान उसके द्वारा शोर मचाया गया। जिस पर उसके भाई दौड़कर मौके पहुंचें, लेकिन दुष्कर्मी फरार हो गया था, जिसे बाद में स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।