WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
आरा।
भोजपुर जिले के चरपोखरी इलाके में गुरुवार को एक मैजिक वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर होने से मैजिक सवार बैंड पार्टी के 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में हो रहा है। जानकारी अनुसार 1 दिन पूर्व बुधवार को मुंसा बैंड पार्टी के लोग नारायणपुर से कोरी गांव बारात में शामिल होने गए थे। शादी के बाद गुरुवार को बैंड पार्टी के लोग मैजिक वाहन से लौट रहे थे। इस बीच चरपोखरी क्षेत्र के देवढ़ी महावीर टोला मोड़ के निकट मैजिक वाहन एक खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना में मैजिक गाड़ी पर सवार बैंड पार्टी के 4 लोगों की मौत हो गई। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बनी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

