पाकुड़
जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र की पोचोयबेड़ा गांव में एक नाबालिग प्रेमी युगल ने शनिवार की रात कटहल के पेड़ से फंदा लगाकर एक साथ आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह लोगो ने दोनो को पेड़ से लटकता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी है। प्रेमी युगल की पहचान मीनू मरांडी(15) तथा शिवलाल किस्कू (16) के रूप में की गई है। जानकारी अनुसार दोनो पोचोयबेड़ा गांव के ही रहने वाले थे। जानकारी अनुसार प्रेमी युगल आपस में मामा -भांजी थें। अनजाने ही दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे। दोनों के परिजन किसी भी हाल में इस रिश्ते को स्वीकार करने की स्थिति में नही थें।
ग्रामीणाों के मुताबिक शनिवार की शाम प्रेमी शिवलाल अपने घर प्रेमिका को लेकर आया था। मीनू की मांग भरी हुई थी। शिवलाल ने घर वालों को शादी कर लने की बात बतायी थी। इसपर परिजनों ने दोनों को जमकर फटकार लगाई थी और घर से जाने को कहा था। इसके बाद दोनों घर के बाहर काफी देर तक बैठे रहे। घरवालों ने गुस्से के कारण उनकी कोई खोजखबर नही ली। रविवार की सुबह दोनों का शव पेड़ से लटकता मिला।
थाना प्रभारी रत्नेश कुमार मिश्र ने बताया कि फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय हो कि कुछ महीनो से लागतार प्रेमी युगलो की आत्महत्या की घटना हो रही है। गत पांच महीनों में प्रेमी युगल के आत्महत्या की यह तीसरी घटना है। इससे लोग हतप्रभ है

