धनबाद।

झरिया थाना क्षेत्र में यौन शोषण का शिकार एक 8 महीने की गर्भवती नाबालिग ने महिला थाने में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में परिजनों से जानकारी लेने पर उनके द्वारा बताया गया कि नाबालिक को लेकर वह धनबाद महिला थाना गए जहां किसी वजह से उनकी शिकायत नहीं ली गई। इसके बाद वे झरिया थाना पहुंचे। मगर वहां भी प्रभारी के नहीं रहने की बात का उन्हें बाद में आने को कहा गया।
पीड़िता ने बताया कि उसका पड़ोस के एक युवक राहुल से 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक उसे शादी का झांसा देकर कई महीनों तक यौन शोषण करता रहा। इस बीच उसके गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर राहुल ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही वह अपने पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि उसका और उसके घर वालों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। समाज के लोग उन्हें गलत नजर से देख रहे हैं। उसने पुलिस से जल्द न्याय दिलाने का आग्रह किया है। उसने कहा है कि वह 8 महीने की गर्भवती है अगर उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो वह बच्चे को जन्म देने के बाद उसका भरण पोषण नहीं कर सकेगी। मामले में पीड़िता की मां ने धनबाद के महिला थाने में लिखित आवेदन दिया है।