Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 17 May 2025 || 23:44
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»झारखंड»चाईबासा»कस्तूरबा विद्यालय बना लूट भ्रष्टाचार का अड्डा,  आपूर्तिकर्ताओं -सप्लायरो -भ्रष्टाचारियों का बना चारागाह
    चाईबासा

    कस्तूरबा विद्यालय बना लूट भ्रष्टाचार का अड्डा,  आपूर्तिकर्ताओं -सप्लायरो -भ्रष्टाचारियों का बना चारागाह

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 24, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पश्चिमी सिंहभूम ।( चाईबासा )

    पश्चिमी सिंहभूम जिले में सरकारी विकास योजनाओं से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं में लूट भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आपदा को भी अवसर में बदला जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग में पिछले दिनों पीपीई कीट की खरीदारी मे गड़बड़ी और घोटाला सामने आने और अनुबंध पर कार्यरत डीपीएम के बर्खास्त होने और सीआईडी जांच का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में कस्तूरबा विद्यालय में लूट भ्रष्टाचार का आलम है यहां सरकारी कर्मी अपनी फार्म कंपनी बनाकर नियम विरुद्ध खाद्यान्न सामग्री पोशाक किताब कॉपी स्टेशनरी आदि का सप्लाई कर रहे हैं।

    जिले में शिक्षा विभाग- झारखंड शिक्षा परियोजना और कस्तूरबा विद्यालय लूट -खसोट व  भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गया  है। सरकार ने जिस उद्देश्य से महत्वाकांक्षी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की स्थापना की थी। आज वह  लूट , भ्रष्टाचार का अड्डा के साथ ही अधिकारियों- कर्मचारियों -ठेकेदारों , सप्लायरो के लिए चारागाह बन कर रह गया। कस्तूरबा विद्यालय में नियम विरुद्ध खाद्यान्न,  स्टेशनरी सामग्रियों ,कॉपी -किताब, पोशाक दूध फल, सब्जी आदि के आपूर्तिकर्ताओं को आपूर्ति का ठेका देकर लाखों का वारा नारा कस्तूरबा विद्यालयो में किया जा रहा है। जिला के अधिकारियों -लेखापाल से लेकर कस्तूरबा के वार्डन, लेखापाल तक की इसमें मिलीभगत सांठगांठ  है। गरीब आदिवासी छात्राओं को दी जाने वाली खाद्य सामग्रियों , सुविधाओ मेें जमकर अनियिमतता बरती जा रही है।

    विगत दिनों कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग और छात्राओं के बीमार पड़ने के बाद उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालय की औचक निरीक्षण हुई थी। जिसमें भारी पैमाने पर गड़बड़ी ,अधिकारियों एवं सप्लायरो ,वार्डन लेखपालों के साठ गांठ से सरकारी राशि की लूट और भ्रष्टाचार कमीशन खोरी की बात सामने आई थी। जगन्नाथपुर कस्तूरबा विद्यालय में तत्कालीन एसडीओ स्मिता कुमारी और बीडीयो द्वारा संयुक्त जांच में बड़े  पैमाने पर गड़बड़ी, घटिया खाद्य सामग्री, एक्सपायरीडेटेड खाद्य सामग्री, मेनू और मानक के अनुसार छात्राओं को भोजन और सुविधा नहीं मिलने सहित कई गंभीर मामले सामने आए थे। एसडीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट में वार्डन, खाद्यान्न आपूर्ति कर्ता, लेखापाल और सप्लायर के विरुद्ध  सरकारी राशि के गबन ,लूट ,भ्रष्टाचार मे लिप्त होने  को लेकर  एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई की बात कही गई थी । एसडीओ के जांच रिपोर्ट के बाद उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। लेकिन दोषियों  आपूर्तिकर्ता ,वार्डन, खाद्यान्न आपूर्तिकर्ता, सप्लायर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। वहीं इसमें लिप्त आरोपियों को संरक्षण मिलता रहा।

    जिला में अनुबंध पर कार्यरत संदीप सिंह को जिला लेखापाल से हटाकर जगरनाथपुर कस्तूरबा के लेखापाल साकेत कुमार को जिला लेखापाल बना दिया गया। यहीं से विवाद की शुरूआत हुई। एक दूसरे की  अनियमितता की कलई खुलनी शुरू हुई।  साथ ही  विभागीय संरक्षण और साठगांठ से कस्तूरबा विद्यालय में चल रहे खाद्यान्न आपूर्ति ,स्टेशनरी, किताब कॉपी पोशाक दूध सब्जी के नाम पर हो रहे गोरखधंधे फर्जीवाड़ा लूट भ्रष्टाचार की परत दर परत खुलने लगी और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आ गया है।

    कस्तूरबा विद्यालय  में सरकारी कर्मी खुद नियम विरुद्ध कंपनी बनाकर खाद्यान्न स्टेशनरी और दूध सब्जी का सप्लाई का काम  कर रहे हैं।  कुमारडूगी कस्तूरबा में लेखापाल के पद पर पदस्थापित दीपक कुमार समर्थ इंटरप्राइजेज के नाम पर कस्तूरबा विद्यालय में स्टेशनरी दूध आदि की सप्लाई आपूर्ति का ठेका ले रखा है। वहीं समृद्धि इंटरप्राइजेज के नाम पर भी सरकारी कर्मी कंपनी बनाकर कस्तूरबा विद्यालय में आपूर्ति का काम नियम विरुद्ध कर रहे हैं। ऐसे आधा दर्जन सरकारी कर्मी है जो नियम विरोध खुद अथवा अपनी पत्नी और परिवार के लोगों के नाम पर कंपनी , वेंडर बनाकर और जीएसटी नंबर लेकर  सेटिंग सेटिंग कर लाखों  की सामग्री का आपूर्ति और वारा न्यारा करने में लगे हैं। यह गोरखधंधा कई वर्षों से चल रहा है। कस्तूरबा विद्यालय में नियम विरुद्ध चहेते आपूर्तिकर्ता- ठेकेदारों- सप्लायरो को खाद्य सामग्री, स्टेशनरी, किताब कॉपी के सप्लाई का ठेका दिया जा रहा है ।

    कस्तूरबा विद्यालय में नियम विरुद्ध चहेते आपूर्तिकर्ता- ठेकेदारों- सप्लायरो की सांठगांठ का ही परिणाम है की विगत 8- 10 वर्षों से  कस्तूरबा में एक ही आपूर्तिकर्ता ठेकेदार खाद्य सामग्रियों, दूध पोशाक सब्जी आदि की सप्लाई कर रहा है।  कस्तूरबा विद्यालय में खाद्य सामग्रियों स्टेशनरी पोशाक सब्जी आदि के लिए प्रतिवर्ष निविदा निकाली जाती है। लेकिन यह सिर्फ आई वॉश  है । कस्तूरबा विद्यालय में खाद्यान्न आपूर्ति के नाम पर चल रहे गोरखधंधे लूट भ्रष्टाचार एवं सरकारी कर्मियों के द्वारा नियम विरुद्ध आपूर्ति का ठेका लेने का  मामला अब शिक्षा विभाग और प्रशासन के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। यह पूरा मामला अब जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों तक पहुंच गया है।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही हैं ।वहीं आरडीडी कोल्हान प्रमंडल नारायण विश्वास ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की बात की है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    मेडिकल बोर्ड के सामने उपस्थित नहीं होने पर कोडरमा पुलिस आपत्तिजनक टिप्पणी  करने वाले डॉ सौरभ को कर रही तलाश

    May 17, 2025

    केटीपीएस में मटेरियल सप्लाई करने को लेकर दो विधायक के समर्थकों में झड़प, मामला दर्ज

    May 17, 2025

    25 मई को रांची आएंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,चेंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे

    May 17, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    टीएसपीसी के 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर दस्ते साथ एक बार फिर मुठभेड़,ग्रवादियों के कई सामान बरामद

    मेडिकल बोर्ड के सामने उपस्थित नहीं होने पर कोडरमा पुलिस आपत्तिजनक टिप्पणी  करने वाले डॉ सौरभ को कर रही तलाश

    नेपाल के रास्ते बिहार लाई जा रही थी पांच करोड़ के अफीम, तस्कर गिरफ्तार

    केटीपीएस में मटेरियल सप्लाई करने को लेकर दो विधायक के समर्थकों में झड़प, मामला दर्ज

    25 मई को रांची आएंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,चेंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.