Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 24 November 2026 || 19:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की मौत , थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित
          Headline

          सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की मौत , थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

          जिले में पुलिस अभिरक्षा के दौरान एक अभियुक्त की मौत के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना में कर्तव्य के प्रति लापरवाही और हाजत नियमों के प्रथम दृष्टया उल्लंघन के आरोप में थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 24, 2026No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          सौरबाजार थाने के वॉशरूम में फां’सी लगाने की पुलिस ने बताई घटना, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी; एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

          Saharsa News: जिले के सौरबाजार थाना परिसर में मंगलवार की सुबह पुलिस अभिरक्षा में एक युवक की मौत गई। मृतक की पहचान कचरा गांव के वार्ड संख्या-9 निवासी 26 वर्षीय अनमोल शर्मा के रूप में हुई है।   मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना में कर्तव्य के प्रति लापरवाही और हाजत नियमों के प्रथम दृष्टया उल्लंघन के आरोप में थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सभी को पुलिस केंद्र सहरसा में क्लोज कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

          वॉशरूम में फां’सी लगाने की पुलिस ने बताई घटना

          सहरसा पुलिस की ओर से मंगलवार 24 नवंबर को जारी  विज्ञप्ति के अनुसार, सौरबाजार थाना कांड संख्या 398/26 के प्रेम-प्रसंग से संबंधित मामले में अभियुक्त अनमोल कुमार को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे शौचालय जाने के दौरान उसने कथित रूप से वॉशरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में अभियुक्त स्वयं वॉशरूम में प्रवेश करता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल उसे सदर अस्पताल, सहरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वही मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस पर  तीन दिनों तक थाने में रखने व पुलिस पर ह’त्या का लगाया है।

          थानाध्यक्ष समेत पांच पर हुई कार्रवाई

          घटना के बाद पुलिस अधीक्षक हरि मोहन शुक्ल ने कर्तव्य में लापरवाही और प्रथम दृष्टया हाजत नियमों का पालन नहीं किए जाने के आरोप में पांच पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को निलंबित कर दिया है।निलंबित होने वालों में थानाध्यक्ष पुनि. संजय कुमार सत्यार्थी, अनुसंधानकर्ता परि. पु.अ.नि. शिवानी कुमारी, ओडी पदाधिकारी सअनि अनंत कुमार सिंह, सिपाही पीटीसी/116 मुन्ना कुमार और ड्यूटी पर तैनात चौकीदार 6/2 राजकिशोर शर्मा शामिल हैं।

          NHRC गाइडलाइन के तहत होगा पोस्टमार्टम

          पुलिस के अनुसार, मृतक के शव का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की गाइडलाइन के अनुरूप पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके लिए मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मृत्यु समीक्षा प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है। मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

          एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित

          मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हरि मोहन शुक्ल ने सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की है। टीम को घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया गया है।

          फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अभिरक्षा में हुई इस मौत ने थाने में सुरक्षा व्यवस्था और हाजत नियमों के पालन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

          क्या है पूरा मामला?

          अनमोल के परिजनों के मुताबिक, गांव की एक शादीशुदा महिला अनमोल के साथ चली गई थी। महिला के पिता ने 21 नवंबर को सौरबाजार थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद 22 नवंबर को अनमोल एवं महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

          अनमोल की मां सीता देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अनमोल ने फोन कर कहा था कि मां, मुझे जल्दी छुड़ा लो। परिजनों का आरोप है कि थाने के मुंशी ने उसे छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की थी, जिसका वे इंतजाम कर रहे थे। इसी बीच सुबह करीब 9 बजे उसकी मौत की खबर मिली। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें सूचना दिए बिना शव को सदर अस्पताल पहुंचा दिया।

          Anmol Kumar Death Case Bihar police action Saharsa Police Custody Death SHO Suspended Sour Bazar Police Station News अनमोल कुमार मौत मामला थानाध्यक्ष निलंबित बिहार पुलिस कार्रवाई सहरसा पुलिस अभिरक्षा में मौत सौरबाजार थाना मामला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सड़क पर लटकते इंटरनेट तार ने ली दो युवकों की जान, बुलेट सवार तीन लोग हुए हादसे का शिकार

          November 24, 2026

          कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों ने लगाई गंगा में डुबकी

          November 24, 2026

          आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज की एसडीओ और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

          November 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सड़क पर लटकते इंटरनेट तार ने ली दो युवकों की जान, बुलेट सवार तीन लोग हुए हादसे का शिकार

          सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की मौत , थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

          कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों ने लगाई गंगा में डुबकी

          आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज की एसडीओ और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

          लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में पांच की मौत, चार गंभीर,मोतिहारी से देवघर जा रहे थे

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.