Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 19 November 2026 || 19:00
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन से शोक की लहर, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
          Headline

          पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन से शोक की लहर, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

          हजारीबाग के पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर से भाजपा परिवार में शोक व्याप्त है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 19, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Hazaribagh News:  हजारीबाग के पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर से भाजपा परिवार में शोक व्याप्त है। गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान नेताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

          श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद देव, शिवलाल महतो, सुनील मेहता और पूर्व जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

          भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति : आदित्य साहू

          इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संगठन, समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनका सादगीपूर्ण जीवन, वैचारिक प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उनके निधन से पार्टी ने एक अनुभवी मार्गदर्शक खो दिया है, जिनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

          संघर्ष और समर्पण के प्रतीक थे महावीर लाल : दीपक प्रकाश

          पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा केवल एक वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि संगठन की विचारधारा और कार्यकर्ता आधारित राजनीति के मजबूत स्तंभ थे। उनका पूरा जीवन संघर्ष, समर्पण और सिद्धांतों के प्रति अडिग रहने का उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में समाज और संगठन को जो दिशा दी, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अनुकरणीय रहेगी।

          हजारीबाग की राजनीति में योगदान हमेशा याद रहेगा : मनीष जायसवाल

          हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा का निधन उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी अत्यंत पीड़ादायक है। वे सभी के अभिभावक तुल्य थे। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा। उनका संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी, सामाजिक प्रतिबद्धता और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। हजारीबाग की राजनीति और भाजपा संगठन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

          पूर्व सांसद के निधन से हजारीबाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके निधन को संगठन और समाज के लिए बड़ी क्षति बताया है।

          Hazaribagh BJP News Mahavir Lal Vishwakarma Death भाजपा नेता महावीर लाल विश्वकर्मा महावीर लाल विश्वकर्मा निधन हजारीबाग पूर्व सांसद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, XUV500 से 167.400 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

          November 19, 2026

          देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, चार महीने बाद जागेंगे भगवान विष्णु; शुरू होंगे मांगलिक कार्य

          November 19, 2026

          ऋत्विक माइनिंग कंपनी के गेट पर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी; धमकी भरा पर्चा छोड़ा

          November 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, XUV500 से 167.400 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

          पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन से शोक की लहर, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

          देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, चार महीने बाद जागेंगे भगवान विष्णु; शुरू होंगे मांगलिक कार्य

          ऋत्विक माइनिंग कंपनी के गेट पर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी; धमकी भरा पर्चा छोड़ा

          तिलक समारोह से लौट रही स्कॉर्पियों नदी में गिरी, छह लोगों की दर्दनाक मौत, थुमहा गांव में पसरा मातम

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.