Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 31 October 2026 || 20:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»धनबाद IIT-ISM में बड़ा हादसा, आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत,पुलिस जांच में जुटी
          Headline

          धनबाद IIT-ISM में बड़ा हादसा, आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत,पुलिस जांच में जुटी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 31, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Dhanbad News:  झारखंड के धनबाद स्थित प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। संस्थान के एक्वामरीन हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरकर पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे संस्थान परिसर में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

          मृत छात्र की पहचान महाराष्ट्र के अहमदपुर निवासी माने राजकुमार प्रतीक के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है। शनिवार सुबह छात्र के हॉस्टल की आठवीं मंजिल से नीचे गिरने की सूचना मिलते ही संस्थान की सुरक्षा टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल छात्र को धनबाद के अशर्फी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

          घटना की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

           पुलिस फिलहाल हादसे  समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संस्थान प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के धनबाद पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। छात्र की अचानक हुई मौत से उसके सहपाठियों और संस्थान के अन्य विद्यार्थियों में शोक का माहौल है।

          सुरक्षा प्रभारी ने दी घटना की जानकारी

          आईआईटी (आईएसएम) के सुरक्षा प्रभारी राम मनोहर ने बताया कि शनिवार सुबह छात्र के आठवीं मंजिल से गिरने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

          पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

          वहीं, सरायढेला थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान पूरा होने के बाद ही छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

          फिलहाल पुलिस हॉस्टल में घटना से जुड़े परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और अन्य जानकारियों की जांच कर रही है। संस्थान प्रबंधन भी मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।

          Dhanbad IIT Student Death आईआईटी आईएसएम धनबाद Dhanbad Police Investigation झारखंड क्राइम न्यूज IIT ISM Dhanbad News हॉस्टल में छात्र की मौत Jharkhand Crime News Student Death in Hostel धनबाद पुलिस जांच धनबाद आईआईटी छात्र की मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          October 31, 2026

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          October 31, 2026

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत चार निलंबित

          October 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत चार निलंबित

          धनबाद IIT-ISM में बड़ा हादसा, आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत,पुलिस जांच में जुटी

          झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, अनूप बिरथरे भी शामिल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.