Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 31 October 2026 || 20:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, अनूप बिरथरे भी शामिल
          Headline

          झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, अनूप बिरथरे भी शामिल

          झारखंड के आईजी अनूप बिरथरे समेत 28 पुलिसकर्मियों का केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2026 के लिए चयन हुआ है। विशेष अभियानों में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा सम्मान।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 31, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:  झारखंड पुलिस के लिए गर्व की खबर है। राज्य के 28 पुलिस अधिकारियों और जवानों का चयन वर्ष 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए किया गया है। सम्मानित होने वालों में झारखंड जगुआर के महानिरीक्षक (आईजी) एवं आईपीएस अधिकारी अनूप बिरथरे का नाम भी शामिल है। इन सभी पुलिसकर्मियों को विशेष अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

          केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी चयन सूची में पुलिस विभाग के अलग-अलग पदों पर तैनात अधिकारियों और जवानों को जगह दी गई है। खास बात यह है कि इस सूची में आईजी और डीआईजी जैसे वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर आरक्षी स्तर के जवानों तक को शामिल किया गया है। सभी का चयन विशेष अभियान (स्पेशल ऑपरेशन) श्रेणी के तहत हुआ है।

          मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, चयनित पुलिसकर्मियों ने 22 जनवरी से 30 जून 2026 के बीच संचालित विभिन्न विशेष अभियानों में अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन किया था। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनके उल्लेखनीय कार्य और पेशेवर दक्षता को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।

          वरिष्ठ अधिकारियों में ये नाम शामिल

          पदक के लिए चयनित वरिष्ठ अधिकारियों में आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा और डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार शामिल हैं। वहीं डीएसपी स्तर पर ज्ञान रंजन, चंदन कुमार और प्रदीप कुमार को सम्मानित किया जाएगा। एसडीपीओ जयदीप लकड़ा का नाम भी चयन सूची में है।

          इंस्पेक्टर स्तर पर रमेश मुर्मू, अमित रोशन कुल्लू और मनोरंजन प्रसाद सिंह को इस सम्मान के लिए चुना गया है।

          एसआई से आरक्षी तक के जवानों को सम्मान

          सब इंस्पेक्टर स्तर पर अमृत केरकेट्टा, संदीप तिर्की, प्रभात कुमार महतो, गौतम राणा, दीनबंधु हांसदा, आकाश कुमार, पवन कुमार चौधरी, सैनिक समद, अमित कुमार पासवान और रोहित कुमार चयनित हुए हैं।

          इसके अलावा एएसआई लोहरा मुंडा और माधव लाल टोप्पो, हवलदार जालिंद्र साहू तथा आरक्षी ऋषि रंजन, शिव कुमार महतो, फिरदौस अंसारी, राजकुमार महतो और मंगल सिंह हेम्ब्रम को भी पदक मिलेगा।

          पुलिसकर्मियों के योगदान को मिलेगी पहचान

          केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक पुलिस और सुरक्षा बलों के उन अधिकारियों एवं जवानों को दिया जाता है, जिन्होंने निर्धारित क्षेत्रों में असाधारण कार्यक्षमता और समर्पण का परिचय दिया हो। इस सम्मान का उद्देश्य विशेष अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों के योगदान को पहचान देना और सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाना है।

          झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों का एक साथ चयन राज्य पुलिस बल के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

          28 Jharkhand Police Personnel Anup Birthare IPS Jharkhand Jaguar Jharkhand Police Award Jharkhand Police Efficiency Medal Ranchi News Special Operation Medal Union Home Minister Medal 2026 अनूप बिरथरे केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2026 झारखंड के 28 पुलिसकर्मी झारखंड जगुआर झारखंड पुलिस दक्षता पदक झारखंड पुलिस सम्मान रांची न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          October 31, 2026

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          October 31, 2026

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत चार निलंबित

          October 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत चार निलंबित

          धनबाद IIT-ISM में बड़ा हादसा, आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत,पुलिस जांच में जुटी

          झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, अनूप बिरथरे भी शामिल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.