Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 25 November 2026 || 04:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अररिया में वार्ड सदस्य 2.17 लाख के जाली नोट के साथ गिरफ्तार
          Headline

          अररिया में वार्ड सदस्य 2.17 लाख के जाली नोट के साथ गिरफ्तार

          जिले के जोकीहाट प्रखंड की चौकता पंचायत का एक वार्ड सदस्य कथित तौर पर जाली नोट के कारोबार से जुड़ा मिला है। महलगांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 36 वर्षीय मो. पनाउल्लाह उर्फ पनबुल को 2.17 लाख रुपये के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 6, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Araria News:  जिले के जोकीहाट प्रखंड की चौकता पंचायत का एक वार्ड सदस्य कथित तौर पर जाली नोट के कारोबार से जुड़ा मिला है। महलगांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 36 वर्षीय मो. पनाउल्लाह उर्फ पनबुल को 2.17 लाख रुपये के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 500 रुपये के कुल 434 नकली नोट बरामद किए हैं।

          पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने मंगलवार शाम अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महलगांव थाना क्षेत्र के इसरवा गांव में जाली नोट का कारोबार चल रहा है। सूचना में चौकता पंचायत के वार्ड सदस्य मो. पनाउल्लाह उर्फ पनबुल के इस नेटवर्क को संचालित करने में कथित रूप से शामिल होने की बात सामने आई थी।

          सूचना के आधार पर महलगांव थाना पुलिस ने बरढेंगा गांव स्थित पनाउल्लाह के कामत पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कामत से 500 रुपये के 434 जाली नोट बरामद किए गए। बरामद नोटों की कुल अंकित राशि 2,17,000 रुपये बताई गई है।

          एसपी ने बताया कि मामले में महलगांव थाना में कांड संख्या 194/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस जाली नोट के इस नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की पड़ताल कर रही है।

          पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि जाली नोट पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से आया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जाली नोट की आपूर्ति कौन कर रहा था और इसे किन इलाकों में खपाने की योजना थी।

          एसपी जितेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि मो. पनाउल्लाह उर्फ पनबुल का पूर्व में भी आपराधिक मामला सामने आ चुका है। चोरी के सामान की बरामदगी से जुड़े मामले में वह पहले जेल जा चुका है। इस संबंध में महलगांव थाना में पहले से कांड दर्ज होने की बात पुलिस ने कही है।

          एसपी ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम की सराहना की और टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और अवार्ड देकर सम्मानित करने की बात कही। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार, एसआई रोमा कुमारी, एएसआई प्रेम कुमार, सिपाही रंजीत कुमार और होमगार्ड जवान सदानंद यादव शामिल थे।

          Araria fake currency case Fake note racket Bihar अररिया जाली नोट बरामद चौकता पंचायत वार्ड सदस्य गिरफ्तार महलगांव पुलिस कार्रवाई
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गोदना-सेमरिया मेले में कोसी भराई और आंचल पर लौंडा नाच की अनूठी परंपरा

          November 24, 2026

          सड़क पर लटकते इंटरनेट तार ने ली दो युवकों की जान, बुलेट सवार तीन लोग हुए हादसे का शिकार

          November 24, 2026

          सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की मौत , थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

          November 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गोदना-सेमरिया मेले में कोसी भराई और आंचल पर लौंडा नाच की अनूठी परंपरा

          सड़क पर लटकते इंटरनेट तार ने ली दो युवकों की जान, बुलेट सवार तीन लोग हुए हादसे का शिकार

          सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की मौत , थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

          कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों ने लगाई गंगा में डुबकी

          आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज की एसडीओ और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.