Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 1 October 2026 || 04:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नकली मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, 391 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद, आरोपी छापेमारी से पहले फरार
          Headline

          नकली मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, 391 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद, आरोपी छापेमारी से पहले फरार

          वशिष्ठनगर-जोरी थाना क्षेत्र के औरवा गांव में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब तैयार करने वाली मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में बोतलबंद शराब के साथ स्पिरिट, तैयार रंगीन शराब और नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री व उपकरण बरामद किए गए।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 30, 2026Updated:September 30, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          स्पिरिट में कैरेमल-एसेंस मिलाकर बन रही थी नकली शराब, उपकरण भी जब्त

          Chatra News: उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को वशिष्ठनगर-जोरी थाना क्षेत्र के औरवा गांव में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब तैयार करने वाली मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में बोतलबंद शराब के साथ स्पिरिट, तैयार रंगीन शराब और नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री व उपकरण बरामद किए गए। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

          उत्पाद विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना थी कि औरवा गांव निवासी दिलीप यादव उर्फ करण अपने घर में नकली शराब तैयार कर उसे त्योहार के दौरान बाजार में खपाने की तैयारी कर रहा है। सूचना के बाद उत्पाद अवर निरीक्षक अभिषेक आनंद के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने पुलिस बल के साथ दिलीप यादव के घर पर दबिश दी।

          तलाशी के दौरान विभिन्न कंपनियों और ब्रांड के नाम पर तैयार की गई 391 पेटी बोतलबंद शराब बरामद हुई। इन पेटियों में कुल 9,888 बोतलें थीं, जिनमें करीब 3,511.440 लीटर शराब पाई गई। बरामद शराब पर रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज और आईकोनिक जैसे ब्रांड के लेबल लगाए गए थे।

          इसके अलावा 39 गैलन में करीब 1,560 लीटर स्पिरिट, लगभग 2,000 लीटर तैयार रंगीन शराब और 40 लीटर कैरेमल भी बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान नकली शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले तीन बोतल पंचिंग मशीन, विभिन्न ब्रांड के लेबल, ढक्कन, एडहैसिव और बड़ी संख्या में खाली बोतलें भी जब्त की गईं।

          उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामग्री से प्रथम दृष्टया बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार किए जाने की बात सामने आई है। बताया गया कि स्पिरिट में कैरेमल और एसेंस आदि मिलाकर शराब को तैयार किया जाता था और फिर विभिन्न ब्रांड के लेबल लगाकर उसे बाजार में खपाने की तैयारी थी।

          छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी सहित अन्य लोग मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने दिलीप यादव, अरुण कुमार तिवारी और मिथिलेश कुमार यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

          कार्रवाई में उत्पाद विभाग के अनूप प्रकाश, उत्पाद आरक्षी, गृहरक्षक बल, महिला गृहरक्षक और वशिष्ठनगर थाना पुलिस की टीम शामिल थी। विभाग ने नकली शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए भी जांच शुरू कर दी है।

          Aurwa Fake Liquor Factory Fake Foreign Liquor Jharkhand औरवा गांव नकली शराब फैक्ट्री चतरा नकली शराब बरामद नकली शराब मिनी फैक्ट्री
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मरकच्चो में मिड-डे मील खाने से 48 बच्चे बीमार,खाना खाने के बाद बच्चों ने की तेज पेट दर्द की शिकायत

          September 30, 2026

          नवगछिया में गंगा-कोसी उफान पर, बाढ़ का खतरा बढ़ा, निचले इलाकों में बढ़ी चिंता

          September 30, 2026

          सारण में गंडक का तटबंध टूटा, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी,बाघाकोल-हैज़लपुर में बांध ध्वस्त

          September 30, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मरकच्चो में मिड-डे मील खाने से 48 बच्चे बीमार,खाना खाने के बाद बच्चों ने की तेज पेट दर्द की शिकायत

          नकली मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, 391 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद, आरोपी छापेमारी से पहले फरार

          नवगछिया में गंगा-कोसी उफान पर, बाढ़ का खतरा बढ़ा, निचले इलाकों में बढ़ी चिंता

          सारण में गंडक का तटबंध टूटा, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी,बाघाकोल-हैज़लपुर में बांध ध्वस्त

          बेगूसराय होटल कांड में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार, पुलिस वाहन से कूदकर भागने की कोशिश में घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.