Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 28 September 2026 || 18:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बगहा में गंडक नदी का कहर, कई मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी,NH-727 तक पहुंचा सैलाब
          Headline

          बगहा में गंडक नदी का कहर, कई मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी,NH-727 तक पहुंचा सैलाब

           नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से इस मानसून सत्र में अब तक करीब 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बगहा के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 28, 2026Updated:September 28, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bagaha News:  नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से इस मानसून सत्र में अब तक करीब 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बगहा के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई। गंडक का पानी बगहा शहर के कई मोहल्लों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-727 तक पहुंच गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

          https://todaypostlive.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-28-at-14.32.54.mp4

          बाढ़ का पानी मंगलपुर, मलकौली, कैलाशनगर, गोडियापट्टी, मिर्जा टोला, पुअर हाउस, चखनी, दीनदयाल नगर और रतनमाला समेत कई इलाकों में प्रवेश कर गया है। कई घरों और सरकारी भवनों में भी पानी पहुंचने की सूचना है। एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, बीआरसी भवन और कुछ सरकारी स्कूल भी जलजमाव से प्रभावित हुए हैं। मुख्य सड़क पर पानी पहुंचने के कारण वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। तेज बहाव के कारण इस मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

          बताया गया कि नेपाल के देवघाट क्षेत्र से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद नारायणी-गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। इसके बाद वाल्मीकिनगर गंडक बराज से भी बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया, जिसका असर नदी किनारे बसे गांवों, दियारा क्षेत्रों और शहर के निचले हिस्सों में दिखाई दे रहा है।

          हालांकि, प्रशासन के अनुसार गंडक नदी के जलस्तर में अब धीरे-धीरे कमी दर्ज की जा रही है। सुबह बराज से 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यह मात्रा घटकर करीब 4.28 लाख क्यूसेक तक पहुंच गई। इसके बावजूद पिछले 24 घंटे में प्रभावित इलाकों में जमा पानी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है।

          बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार को बगहा की अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने कैलाशनगर के प्रभावित वार्डों और मंगलपुर के समीप गंडक नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया। बगहा विधायक राम सिंह और नगर सभापति प्रतिनिधि पप्पू कुमार ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने की मांग की।

          प्रशासन के मुताबिक बगहा-2 अंचल के लक्ष्मीपुर-रमपुरवा स्थित राहत केंद्र में 304 बाढ़ प्रभावित लोगों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार भोजन, राहत सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्रवाई जारी है।

          प्रशासन ने नदी के जलस्तर और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी शुरू कर दी है। अधिकारियों को आवश्यकतानुसार राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र में भी बाढ़ के पानी के कारण वन्यजीवों की गतिविधियों पर असर पड़ने की चिंता जताई जा रही है।

          Bagaha Flood Gandak River Flood NH-727 Flood Valmikinagar Gandak Barrage West Champaran Flood गंडक नदी का जलस्तर नेपाल बारिश बाढ़ बगहा बाढ़ वाल्मीकिनगर गंडक बराज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिरदला में कुएं से अधजला शव बरामद, इलाके में सनसनी,ससुराल पक्ष पर आरोप

          September 28, 2026

          सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, रांची में कांग्रेस का प्रदर्शन,निर्वाचन आयोग के कार्यालय का घेराव किया।

          September 28, 2026

          पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की ह/त्या, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार

          September 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगहा में गंडक नदी का कहर, कई मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी,NH-727 तक पहुंचा सैलाब

          सिरदला में कुएं से अधजला शव बरामद, इलाके में सनसनी,ससुराल पक्ष पर आरोप

          सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, रांची में कांग्रेस का प्रदर्शन,निर्वाचन आयोग के कार्यालय का घेराव किया।

          पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की ह/त्या, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार

          गोपालगंज में गंडक का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट,वाल्मीकिनगर बराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया,निचले इलाकों में माइकिंग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.