Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 27 September 2026 || 20:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मोतिहारी में पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार,शहजाद भट्टी गैंग के नेटवर्क से संपर्क का पुलिस का दावा
          Headline

          मोतिहारी में पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार,शहजाद भट्टी गैंग के नेटवर्क से संपर्क का पुलिस का दावा

          जिले में पुलिस ने पाकिस्तान स्थित आपराधिक और आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के मामले में एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में ढाका थाना पुलिस और जिला पुलिस की टीम ने शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर बिसरहिया गांव के पास कार्रवाई करते हुए मो. सेयाज आलम को पकड़ा।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 27, 2026Updated:September 27, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Motihari News:  जिले में पुलिस ने पाकिस्तान स्थित आपराधिक और आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के मामले में एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में ढाका थाना पुलिस और जिला पुलिस की टीम ने शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर बिसरहिया गांव के पास कार्रवाई करते हुए मो. सेयाज आलम को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के मोबाइल फोन से आतंकी गतिविधियों से संबंधित वीडियो, फोटो और देशविरोधी सामग्री बरामद हुई है।

          पुलिस के मुताबिक, शनिवार की रात ढाका थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बिसरहिया गांव का एक संदिग्ध व्यक्ति पाकिस्तान स्थित आपराधिक या आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संपर्क में है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने बिसरहिया गांव के पास छापेमारी की।

          बताया गया कि पुलिस टीम को देखते ही एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान मो. सेयाज आलम, पिता समसुल हक, निवासी बिसरहिया, थाना ढाका, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई।

          पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक रेडमी एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की प्रारंभिक जांच में आतंकी गतिविधियों से संबंधित वीडियो, फोटो और देशविरोधी सामग्री व रील्स मिली हैं। बरामद डिजिटल सामग्री को पुलिस ने जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है।

          पुलिस के अनुसार, पूछताछ और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सेयाज आलम सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से कथित तौर पर जुड़े अली गुज्जर के संपर्क में था। हालांकि, इस संपर्क की प्रकृति और इससे जुड़ी अन्य गतिविधियों की विस्तृत जांच अभी जारी है।

          पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन में मौजूद डिजिटल सामग्री, सोशल मीडिया अकाउंट और संपर्कों की जांच कर रही है। साथ ही, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक का नेटवर्क किन-किन लोगों तक फैला हुआ है और उसके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की भूमिका क्या है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। जांच के आधार पर आगे और खुलासे होने की संभावना है।

          छापेमारी टीम में सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार, ढाका थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजरूप राय, अपर थानाध्यक्ष मो. खलील, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार और कृष्णमोहन कुमार सहित ढाका थाना एवं डीआईयू मोतिहारी के पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल शामिल थे।

          Motihari Police News Pakistan Terror Network Motihari Seyaz Alam Arrest मोतिहारी आतंकी गिरफ्तारी शहजाद भट्टी गैंग
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की ह/त्या, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार

          September 27, 2026

          गोपालगंज में गंडक का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट,वाल्मीकिनगर बराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया,निचले इलाकों में माइकिंग

          September 27, 2026

          प्रेतशिला पर पिंडदान से पितरों की मुक्ति की मान्यता,सत्तू उड़ाकर प्रेत योनि से मुक्ति दिलाई जाती है, गया में उमड़ी भीड़

          September 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की ह/त्या, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार

          गोपालगंज में गंडक का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट,वाल्मीकिनगर बराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया,निचले इलाकों में माइकिंग

          प्रेतशिला पर पिंडदान से पितरों की मुक्ति की मान्यता,सत्तू उड़ाकर प्रेत योनि से मुक्ति दिलाई जाती है, गया में उमड़ी भीड़

          मोतिहारी में पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार,शहजाद भट्टी गैंग के नेटवर्क से संपर्क का पुलिस का दावा

          बिहार DGP विनय कुमार ने लिया VRS, बने मुख्य सूचना आयुक्त

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.