आरा।
इंटर की परीक्षा देने परीक्षा केंद्रों के लिए निकली दो छात्रा प्रेमी संग फरार हो गई है। जबकि एक शादीशुदा महिला के भी प्रेमी संग भागने का मामला भी प्रकाश में आया है। घटना भोजपुर जिला के नवादा थाना क्षेत्र और अजीमाबाद थाना क्षेत्र की है। तीनों के परिजनों ने संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस तीनों को तलाश रही है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों फरार छात्रा नवादा थाना क्षेत्र की है, जबकि अजीमाबाद थाना क्षेत्र से शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने की खबर है। महिला की मां के बयान पर सीकरहटा थाना के नावाडीह गांव निवासी सूरज ठाकुर को आरोपी बनाया गया है। वर्ष 2017 में शादी के बाद महिला अपने पति संग सूरत चली गई थी। उसके पति और आरोपी दोनों एक ही मकान में रहते थे। इससे महिला की नजदीकी आरोपी से बड़ी। महिला के पति और उसके भाई ने एक दिन दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा भी था। इधर महिला अपने पति के साथ अपना गांव आ गई थी। फिर अपने मायके चली गई थी।एक दिन बैंक में पैसा जमा करने के बहाने आरा के लिए निकली और वापस नहीं लौटी है। वही दो छात्राओं के एक साथ फरार होने की घटना ने परिजनों की नींद उड़ गई है। यह घटना भी जिला में चर्चा बना हुआ है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
