Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 25 November 2026 || 11:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला
          Headline

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          जिले के शाली पंचायत अंतर्गत भोलापुर गांव  से एक हैरान करने वाला मामला सामने आा है । यहां एक पिता पर अपने बेटे को कथित तौर पर विश्वास में लेकर अपनी कथित प्रेमिका से उसकी शादी कराने और बाद में विवाद बढ़ने पर देशी कट्टे से बेटे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 17, 2026Updated:September 17, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Giridih News: जिले के शाली पंचायत अंतर्गत भोलापुर गांव  से एक हैरान करने वाला मामला सामने आा है । यहां एक पिता पर अपने बेटे को कथित तौर पर विश्वास में लेकर अपनी कथित प्रेमिका से उसकी शादी कराने और बाद में विवाद बढ़ने पर देशी कट्टे से बेटे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी पिता के फरार होने की बात सामने आई है।

          ग्रामीणों के अनुसार, भोलापुर निवासी मदिश अंसारी ने कथित तौर पर अपने बेटे सिराज अंसारी को विश्वास में लेकर एक युवती से उसकी शादी कराई थी। आरोप है कि शादी के समय सिराज को युवती और उसके पिता के बीच कथित संबंधों की जानकारी नहीं थी। शादी के बाद परिवार में विवाद बढ़ने लगा। धीरे-धीरे पिता और बहू के कथित संबंधों को लेकर गांव में चर्चा होने लगी।

          सिराज को इस बात की भनक तक नहीं थी कि जिस लड़की से उसकी शादी कराई जा रही है, वह असल में उसके पिता की प्रेमिका है। पिता ने बड़े ही शातिराना ढंग से अपनी प्रेमिका को अपने घर में बहू बनाकर एंट्री दिला दी।ससुर और बहू के अवैध संबंधों का खुलासा शादी के बाद जैसे-जैसे दिन बीतते गए, घर के भीतर का काला सच सामने आने लगा। ससुर मदिश अंसारी और उसकी बहू (जो उसकी प्रेमिका थी) के बीच के गैर-संबंधों की चर्चा धीरे-धीरे बाहर आने लगी। आखिरकार, पीड़ित बेटे सिराज अंसारी को भी अपनी पत्नी और पिता के इस घिनौने रिश्ते की भनक लग गई।

          तीन-चार बार हुई पंचायत, नहीं सुलझा विवाद

          विवाद बढ़ने के बाद मामले को सामाजिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया गया। बताया जाता है कि शाली पंचायत के मुखिया, भोलापुर गांव के सदर, सेक्रेटरी और अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में तीन से चार बार बैठक हुई। इन बैठकों में दोनों पक्षों को समझाने और पारिवारिक विवाद खत्म करने का प्रयास किया गया। हालांकि, विवाद का समाधान नहीं हो सका।

          तलाक के बाद घर लौटते ही हमला

          बताया जाता है कि पिता और पत्नी के कथित संबंधों से परेशान सिराज अंसारी ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद वह शाम के समय घर लौटा। आरोप है कि इसी दौरान उसके पिता मदिश अंसारी ने उस पर देशी कट्टे से हमला कर दिया।

          हमले में सिराज गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

          आरोपी पिता की तलाश में जुटी पुलिस

          घटना के बाद आरोपी पिता के मौके से फरार होने की बात कही जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के वास्तविक कारण, हमले में इस्तेमाल हथियार और पारिवारिक विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

          फिलहाल मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और प्राथमिकी में दर्ज धाराओं की पूरी जानकारी सामने आना बाकी है। इसके बाद ही घटना की कानूनी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

          Father Son Attack Giridih Giridih crime news giridih police news गिरिडीह पिता बेटा विवाद भोलापुर गोलीकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गोदना-सेमरिया मेले में कोसी भराई और आंचल पर लौंडा नाच की अनूठी परंपरा

          November 24, 2026

          सड़क पर लटकते इंटरनेट तार ने ली दो युवकों की जान, बुलेट सवार तीन लोग हुए हादसे का शिकार

          November 24, 2026

          सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की मौत , थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

          November 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गोदना-सेमरिया मेले में कोसी भराई और आंचल पर लौंडा नाच की अनूठी परंपरा

          सड़क पर लटकते इंटरनेट तार ने ली दो युवकों की जान, बुलेट सवार तीन लोग हुए हादसे का शिकार

          सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की मौत , थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

          कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों ने लगाई गंगा में डुबकी

          आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज की एसडीओ और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.