Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 6 September 2026 || 00:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चतरा में नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचे तीन बच्चे, दो की मौत; तीसरा लापता,नहाने के दौरान हादसे की आशंका
          Headline

          चतरा में नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचे तीन बच्चे, दो की मौत; तीसरा लापता,नहाने के दौरान हादसे की आशंका

          चतरा सदर थाना क्षेत्र के कड़गु पटेर स्थित घुरणाडीह नदी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिकनिक मनाने पहुंचे तीन बच्चों में से दो की मौत हो गई और तीसरा लापता हो गया
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 4, 2026Updated:September 4, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chatra News:  चतरा सदर थाना क्षेत्र के कड़गु पटेर स्थित घुरणाडीह नदी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिकनिक मनाने पहुंचे तीन बच्चों में से दो की मौत हो गई और तीसरा लापता हो गया। दोनों बच्चों के शव नदी और सड़क किनारे से बरामद किए गए हैं। तीसरे बच्चे की तलाश में पुलिस और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं।

          मृतकों की पहचान चौर मोहल्ला निवासी अंश प्रकाश और ढंगरटोली निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 12 से 14 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

          पहले बनाया पास्ता, फिर नदी में गए नहाने

          स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे शुक्रवार को घुरणाडीह नदी के समीप पिकनिक मनाने पहुंचे थे। बताया गया कि नहाने से पहले उन्होंने मौके पर पास्ता बनाकर खाया। इसके बाद तीनों नदी में नहाने चले गए।

          कुछ देर बाद नदी और सड़क किनारे दो बच्चों के शव दिखाई दिए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की।

          घटनास्थल से मिले कई सामान

          पुलिस को घटनास्थल से तीन जोड़ी चप्पल, दो स्कूल बैग, माचिस, मलहम, डेटोल, डिस्पोजल प्लेट-कटोरी और पानी की बोतल समेत कई सामान मिले हैं। बरामद सामान से यह माना जा रहा है कि तीनों बच्चे यहां पिकनिक मनाने के लिए आए थे।

          इधर, तीसरे बच्चे को लेकर तरह-तरह की जानकारी सामने आ रही है। चर्चा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। हालांकि, अस्पताल में उसके भर्ती होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है।

          पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

          दो बच्चों के शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया नदी में नहाने के दौरान हादसे की आशंका जताई जा रही है, लेकिन दोनों की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

          पुलिस तीसरे बच्चे की तलाश के साथ-साथ घटनाक्रम की भी जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तीनों बच्चे नदी में कब उतरे और उसके बाद वास्तव में क्या हुआ।

          घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। जिस जगह बच्चे कुछ घंटे पहले पिकनिक मनाने पहुंचे थे, वहीं दो परिवारों ने अपने बच्चों को खो दिया। अब सभी की नजर पुलिस की तलाश पर टिकी है कि लापता तीसरे बच्चे का पता कब तक चल पाता है।

          chatra news today Chatra River Accident Ghurandih River Accident Jharkhand river accident Two Children Death Chatra घुरणाडीह नदी हादसा चतरा नदी हादसा चतरा में दो बच्चों की मौत चतरा सदर थाना नदी में डूबने की घटना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार में बाढ़ का कहर: 11 जिलों के 10.26 लाख लोग प्रभावित, राहत तेज,गंगा समेत कई नदियां खतरे से ऊपर

          September 5, 2026

          गयाजी ओटीए में 29वीं पासिंग आउट परेड, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी,परेड में दिखा सैन्य अनुशासन और जोश

          September 5, 2026

          एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह की एंट्री, डॉ. अनुज के समर्थन से बवाल, नीरज खेमे में हलचल

          September 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार में बाढ़ का कहर: 11 जिलों के 10.26 लाख लोग प्रभावित, राहत तेज,गंगा समेत कई नदियां खतरे से ऊपर

          गयाजी ओटीए में 29वीं पासिंग आउट परेड, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी,परेड में दिखा सैन्य अनुशासन और जोश

          एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह की एंट्री, डॉ. अनुज के समर्थन से बवाल, नीरज खेमे में हलचल

          चार महीने में ही बिखरने लगी कॉकॉरच जनता पार्टी, मनीष ब्रह्मभट्ट ने छोड़ा दीपके का साथ

          देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा-वृंदावन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.