Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 22 August 2026 || 19:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, किशनगंज में 60 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
          Headline

          ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, किशनगंज में 60 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

          जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 290.07 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 22, 2026Updated:August 22, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Kishanganj News:  जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 290.07 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

          इस संबंध में एसपी संतोष कुमार ने शनिवार को एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक पहली कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा करबला चौक के पास की गई। गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी यातायात राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एएनटीएफ, जिला आसूचना इकाई, विशेष कार्य बल, मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की।

          इसी दौरान एक महिला को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 186.19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार महिला की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के मोजमपुर निवासी शैली खातून के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिला ने बताया कि वह कथित तौर पर कालियाचक से हेरोइन लेकर किशनगंज में डिलीवरी देने पहुंची थी।

          दूसरी कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के सिंहिया कुलामनी में हुई। सूचना के आधार पर पुलिस ने अकबर आलम के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को 103.88 ग्राम हेरोइन/स्मैक मिली। पुलिस ने अकबर आलम को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर रूईधासा निवासी अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

          दोनों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 290.07 ग्राम हेरोइन/स्मैक, 1.28 लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

          पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। बरामद मोबाइल फोन की तकनीकी जांच के साथ आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जांच के दौरान ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

          एसपी संतोष कुमार ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ड्रग नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

          इस खबर को भी पढ़ें : बेतिया में छठियार समारोह में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत,मची चीख-पुकार

           

          290 ग्राम हेरोइन Drug Smuggling Bihar Kishanganj Heroin Seized Kishanganj Police किशनगंज ड्रग्स तस्करी किशनगंज पुलिस कार्रवाई किशनगंज हेरोइन बरामद बिहार ड्रग्स न्यूज़ महिला तस्कर गिरफ्तार स्मैक तस्करी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रांची पहुंचे इमरान हाशमी, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

          August 22, 2026

          हजारीबाग में हुई पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से दो अपराधी घायल

          August 22, 2026

          बेतिया में छठियार समारोह में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत,मची चीख-पुकार

          August 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रांची पहुंचे इमरान हाशमी, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

          चतरा के चांदनी होटल में चल रहा था देह व्यापार का गंदा खेल, पांच युवतियों समेत 12 गिरफ्तार

          ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, किशनगंज में 60 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

          हजारीबाग में हुई पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से दो अपराधी घायल

          बेतिया में छठियार समारोह में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत,मची चीख-पुकार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.