Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 23 August 2026 || 01:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बेतिया में छठियार समारोह में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत,मची चीख-पुकार
          Headline

          बेतिया में छठियार समारोह में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत,मची चीख-पुकार

          तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आयोजित छठियार समारोह में शामिल लोगों की भीड़ में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 22, 2026Updated:August 22, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bettiah News:  बिहार के बेतिया जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आयोजित छठियार समारोह में शामिल लोगों की भीड़ में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायलों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

          हादसा रात करीब 11 बजे एनएच-727 पर बसवरिया पराउटोला बनकटवा मध्य विद्यालय के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार, लौरिया के बसवरिया निवासी शत्रुघ्न दुबे के घर नवजात बच्चे के छठियार समारोह का आयोजन किया गया था। घर सड़क के किनारे होने के कारण समारोह में बड़ी संख्या में रिश्तेदार, ग्रामीण और अन्य लोग जुटे थे। भोज-भात के साथ ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था और लोग कार्यक्रम देख रहे थे।

          इसी दौरान बेतिया की ओर से गैस सिलेंडर लदा एक ट्रक आ रहा था, जबकि दूसरी तरफ से एक यात्री बस लौरिया की ओर जा रही थी। दोनों वाहनों के आमने-सामने आने पर टक्कर की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि बस चालक ने टक्कर से बचने के लिए अचानक बस की दिशा बदल दी। तेज रफ्तार होने के कारण बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे समारोह में जुटी भीड़ में जा घुसी।

          हादसे में देवेन्द्र दुबे (35), बहादुर महतो (45), संजय महतो (28), छांगुर राम (65) और भोला दुबे (35) की मौत हो गई। सभी मृतक बनकटवा के वार्ड संख्या 10 के निवासी बताए गए हैं। घायलों में श्यामबाबू कुमार (20), नरेश राम (40), अजीत कुमार (20), मोतीचंद महतो (60) और फखरुद्दीन मियां (17) समेत कई लोग शामिल हैं।

          घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने बस और ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।

          पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और वाहन चालकों की भूमिका की जांच की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद बनकटवा गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।

          Bettiah Bus Accident bihar road accident छठियार समारोह हादसा तिया बस हादसा बिहार सड़क हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रांची पहुंचे इमरान हाशमी, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

          August 22, 2026

          ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, किशनगंज में 60 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

          August 22, 2026

          हजारीबाग में हुई पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से दो अपराधी घायल

          August 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रांची पहुंचे इमरान हाशमी, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

          चतरा के चांदनी होटल में चल रहा था देह व्यापार का गंदा खेल, पांच युवतियों समेत 12 गिरफ्तार

          ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, किशनगंज में 60 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

          हजारीबाग में हुई पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से दो अपराधी घायल

          बेतिया में छठियार समारोह में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत,मची चीख-पुकार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.