Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 19 August 2026 || 19:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पति की मौत के बाद शव के लिए रांची के अस्पताल ने थमाया 2.05 लाख का बिल, 4 बच्चों संग अस्पताल के बाहर बैठी महिला
          Headline

          पति की मौत के बाद शव के लिए रांची के अस्पताल ने थमाया 2.05 लाख का बिल, 4 बच्चों संग अस्पताल के बाहर बैठी महिला

          परिवार के मुखिया और ट्रक चालक शिवसागर उपाध्याय (38) की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उनकी पत्नी निक्की देवी अपने चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ रांची के बूटी मोड़, बरियातू स्थित आलम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के बाहर बैठकर मदद की गुहार लगा रही हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 19, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chatra News:  जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत चोपे पंचायत के बड़गांव निवासी एक गरीब परिवार के सामने ऐसा संकट खड़ा हो गया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। परिवार के मुखिया और ट्रक चालक शिवसागर उपाध्याय (38) की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उनकी पत्नी निक्की देवी अपने चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ रांची के बूटी मोड़, बरियातू स्थित आलम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के बाहर बैठकर मदद की गुहार लगा रही हैं।

          जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में शिवसागर उपाध्याय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया गया कि वह ट्रक से नीचे उतरे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल शिवसागर को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के आलम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया।

          परिजनों के मुताबिक, शिवसागर के इलाज के लिए परिवार ने अपनी जमा-पूंजी तक लगा दी। पत्नी निक्की देवी ने बताया कि इलाज का खर्च जुटाने के लिए गाय-बकरी बेचनी पड़ी। इसके अलावा ग्रामीणों से भी आर्थिक मदद ली गई। अस्पताल में करीब ढाई लाख रुपये जमा किए गए, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद शिवसागर की जान नहीं बचाई जा सकी।

          निक्की देवी का आरोप है कि पति की मौत के बाद जब वह शव लेने अस्पताल पहुंचीं तो प्रबंधन की ओर से उन्हें करीब 2.05 लाख रुपये का अतिरिक्त बिल बताया गया। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना संभव नहीं है। उनका कहना है कि रकम जमा नहीं कर पाने के कारण शव नहीं सौंपा जा रहा है।

          पति की मौत के बाद चार बच्चों की जिम्मेदारी अब निक्की देवी के कंधों पर आ गई है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि उनके पास अंतिम संस्कार के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं हैं। परिवार का आरोप है कि अस्पताल परिसर से उन्हें बाहर कर दिया गया, जिसके बाद वह बच्चों के साथ अस्पताल के बाहर ही बैठी हैं। खाने-पीने तक की व्यवस्था नहीं होने से परिवार की परेशानी और बढ़ गई है।

          पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन, सरकार, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों से तत्काल मदद की अपील की है। परिवार की मांग है कि प्रशासन मामले में हस्तक्षेप कर शव दिलाने की व्यवस्था करे, ताकि शिवसागर का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक किया जा सके।

          Alam Hospital Ranchi Chatra Shiv Sagar Upadhyay Ranchi Hospital News अस्पताल ने थमाया भारी बिल आलम हॉस्पिटल रांची गरीब परिवार को शव के लिए बिल चतरा शिवसागर उपाध्याय चार बच्चों के साथ महिला रांची अस्पताल विवाद शव नहीं देने का आरोप
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात, मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोर लेन सड़क को मिली मंजूरी,बदलेगी उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी

          August 19, 2026

          प्रोजेक्ट भवन में घुसे जेएसएससी-सीजीएल अभ्यर्थी, बैरिकेडिंग टूटी,नियुक्ति रद्द होने से भड़के अभ्यर्थी, सचिवालय में बढ़ा तनाव

          August 19, 2026

          जेपीएससी इंटरव्यू ‘मैनेज’ करने के दावे से मचा हड़कंप,बाबूलाल ने सीआईडी जांच पर जताया अविश्वास,सीबीआई जांच की मांग

          August 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात, मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोर लेन सड़क को मिली मंजूरी,बदलेगी उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी

          प्रोजेक्ट भवन में घुसे जेएसएससी-सीजीएल अभ्यर्थी, बैरिकेडिंग टूटी,नियुक्ति रद्द होने से भड़के अभ्यर्थी, सचिवालय में बढ़ा तनाव

          जेपीएससी इंटरव्यू ‘मैनेज’ करने के दावे से मचा हड़कंप,बाबूलाल ने सीआईडी जांच पर जताया अविश्वास,सीबीआई जांच की मांग

          पति की मौत के बाद शव के लिए रांची के अस्पताल ने थमाया 2.05 लाख का बिल, 4 बच्चों संग अस्पताल के बाहर बैठी महिला

          सीजीएल से नियुक्त कर्मचारियों का परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन ,बोले- नौकरी खत्म हुई तो आंदोलन तेज होगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.