Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 10 August 2026 || 21:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»14वीं जेपीएससी परीक्षा की जांच में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार
          Headline

          14वीं जेपीएससी परीक्षा की जांच में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

          झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 10, 2026Updated:August 10, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News:  झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जांच टीम उन्हें अपने कार्यालय ले गई, जहां पूछताछ और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उन्हें सोमवार शाम न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की बात कही गई है।

          एल खियांग्ते ने 22 जुलाई को जेपीएससी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही सीआईडी ने उन्हें समन जारी कर 28 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था। जांच एजेंसी ने उनसे कई दौर में पूछताछ की। पहले दिन करीब आठ घंटे, दूसरे दिन लगभग नौ घंटे और तीसरी बार 31 जुलाई को करीब नौ घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किए गए। लंबी पूछताछ के बाद सोमवार को उनकी गिरफ्तारी की गई।

          इससे पहले सीआईडी ने एल खियांग्ते के कांके रोड स्थित सरकारी आवास और जेपीएससी कार्यालय स्थित उनके कक्ष की तलाशी भी ली थी। करीब पांच घंटे चली तलाशी के दौरान जांच टीम ने परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कई दस्तावेजों की जांच की तथा आवश्यक साक्ष्य जब्त किए थे।

          जांच का दायरा जेपीएससी कार्यालय तक ही सीमित नहीं रहा। परीक्षा संचालन से जुड़ी निजी एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में भी सीआईडी ने छापेमारी कर दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड खंगाले। जेपीएससी कार्यालय से भर्ती परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेज, ओएमआर शीट और कंप्यूटर से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। निजी एजेंसी के कार्यालय से भी परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जांच एजेंसी ने अपने कब्जे में लिए।

          जेपीएससी के तीन सदस्यों ने भी दिया इस्तीफा

          मामले के बीच जेपीएससी की तीन सदस्यों अजिता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद ने रविवार, 9 अगस्त को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। तीनों ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि सीआईडी ने इन सदस्यों को भी कथित परीक्षा अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, इस्तीफे के औपचारिक कारण सामने नहीं आए हैं।

          मामले में अब तक 11 गिरफ्तारियां

          सीआईडी के अनुसार, इस मामले में अब तक जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों, ओएमआर शीट, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते की गिरफ्तारी के बाद जेपीएससी परीक्षा विवाद की जांच और तेज होने की संभावना है।

          Jharkhand JPSC news JPSC 14th Civil Services Exam JPSC CID investigation JPSC Exam Irregularities JPSC former chairman L Khiangte arrested JPSC पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार एल खियांग्ते गिरफ्तारी जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा परीक्षा जेपीएससी परीक्षा अनियमितता झारखंड जेपीएससी न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026: मोरहाबादी में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक, हेमंत ने युवाओं से कहा-संवाद से हर समस्या का समाधान,गड़बड़ी करने वालों को मिलेगी कठोर सजा

          August 9, 2026

          दूसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक लाख डाक बम ने भरी हुंकार

          August 9, 2026

          74 की उम्र में अटूट आस्था, सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना हुईं कृष्णा बम

          August 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          14वीं जेपीएससी परीक्षा की जांच में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

          झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026: मोरहाबादी में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक, हेमंत ने युवाओं से कहा-संवाद से हर समस्या का समाधान,गड़बड़ी करने वालों को मिलेगी कठोर सजा

          दूसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक लाख डाक बम ने भरी हुंकार

          74 की उम्र में अटूट आस्था, सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना हुईं कृष्णा बम

          जयराम महतो ने सरकार ने लगाया जेपीएससी सीटों को बेचने का आरोप, कहा-जांच हुई तो कई बड़े चेहरे होंगे बेनकाब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.