Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 3 August 2026 || 22:32
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी छापेमारी,रांची, बोकारो और पलामू में कई ठिकानों पर रेड
          Headline

          जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी छापेमारी,रांची, बोकारो और पलामू में कई ठिकानों पर रेड

          सूत्रों के मुताबिक, जांच केवल परीक्षा में कथित गड़बड़ियों तक सीमित नहीं है। सीआईडी डिजिटल रिकॉर्ड, संपर्क सूत्रों, दस्तावेजों और पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अनियमितताओं में किन-किन लोगों की भूमिका रही है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 3, 2026Updated:August 3, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News:  झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच अब और तेज हो गई है। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने सोमवार को राज्य के कई जिलों में एक साथ व्यापक छापेमारी अभियान चलाते हुए रांची, बोकारो और पलामू के कई ठिकानों पर तलाशी ली। कई घंटों तक चली इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की, कई लोगों से पूछताछ की और जांच से जुड़े अहम साक्ष्य अपने कब्जे में लिए।

          सीआईडी की कार्रवाई का केंद्र राजधानी रांची भी रही। यहां जांच टीम ने एक निजी कोचिंग संस्थान में पहुंचकर दस्तावेजों की गहन पड़ताल की। अधिकारियों ने संस्थान से जुड़े लोगों से पूछताछ कर परीक्षा प्रक्रिया और उससे जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई परीक्षा माफिया अभय तिवारी से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर की गई है। जांच एजेंसी अब उन सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है, जिनका संबंध जेपीएससी परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया से हो सकता है।

          बोकारो में सीआईडी की टीम सेक्टर-3 स्थित आवास संख्या 315 पहुंची, जिसे पूर्व जेपीएससी सदस्य सनात प्रकाश का सरकारी आवास बताया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह आवास पिछले करीब एक वर्ष से खाली है। इसके बावजूद अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एकत्र की। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इस पते का मामले से कोई संबंध रहा है या नहीं।

          वहीं पलामू जिले में सीआईडी ने एक साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। टीम ने मेदिनीनगर के बारालोटा हनुमान नगर निवासी शिक्षक रविशंकर कुमार के घर, बीएस कॉलेज के समीप शिक्षक संतोष कुमार सिंह के आवास तथा नौडीहा बाजार स्थित उनके पैतृक घर की गहन जांच की। तलाशी के दौरान कमरों, अलमारियों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण कागजात और अन्य संभावित साक्ष्य जब्त किए गए, जिन्हें आगे की जांच के लिए सीआईडी अपने साथ ले गई।

          सूत्रों के मुताबिक, जांच केवल परीक्षा में कथित गड़बड़ियों तक सीमित नहीं है। सीआईडी डिजिटल रिकॉर्ड, संपर्क सूत्रों, दस्तावेजों और पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अनियमितताओं में किन-किन लोगों की भूमिका रही है। जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का तकनीकी विश्लेषण किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

          सीआईडी अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह साक्ष्यों और तकनीकी तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। राज्यभर से जुटाए गए दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी छापेमारी तथा पूछताछ की कार्रवाई की जा सकती है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Abhay Tiwari JPSC CID Raid Jharkhand Jharkhand breaking news Jharkhand CID News JPSC Exam Irregularities JPSC Scam जेपीएससी अनियमितता पलामू छापेमारी बोकारो रेड रांची CID छापेमारी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बांकीपुर जीत से बदली प्रशांत किशोर की राजनीतिक पहचान, रणनीतिकार से विधायक तक

          August 3, 2026

          झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान पुलिस की हथियार छीनकर भागने के दौरान जवाबी फायरिंग में मारा गया

          August 3, 2026

          पहली सोमवारी पर बाबा धाम में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब,दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

          August 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी छापेमारी,रांची, बोकारो और पलामू में कई ठिकानों पर रेड

          बांकीपुर जीत से बदली प्रशांत किशोर की राजनीतिक पहचान, रणनीतिकार से विधायक तक

          बांकीपुर जीत पर बोले प्रशांत किशोर- यह जनता की जीत, कहा – बिहार में विकास की राजनीति हो

          झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान पुलिस की हथियार छीनकर भागने के दौरान जवाबी फायरिंग में मारा गया

          पहली सोमवारी पर बाबा धाम में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब,दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.