Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 20 September 2026 || 18:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड: चालक गिरफ्तार, जुर्म कबूला, ज्यादा ड्यूटी के तनाव में घटना को दिया अंजाम
          Headline

          रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड: चालक गिरफ्तार, जुर्म कबूला, ज्यादा ड्यूटी के तनाव में घटना को दिया अंजाम

          डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उनके सरकारी वाहन चालक मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 2, 2026Updated:August 2, 2026No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Rohtas News: डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उनके सरकारी वाहन चालक मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने कई बार अपना बयान बदला, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी नहर से बरामद कर ली है। मामले की जांच रोहतास और औरंगाबाद पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है।

          जानकारी के अनुसार, शनिवार रात विमल कुमार डेहरी स्थित ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में आयोजित ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सरकारी वाहन से पटना के लिए रवाना हुए थे। देर रात औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती पुल के पास उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। शुरुआत में घटना को सड़क दुर्घटना और अपराधियों के हमले का रूप देने की कोशिश की गई थी।

          मृतक की पत्नी बबिता कुमारी ने बारुण थाना में लिखित आवेदन देकर चालक मिथिलेश कुमार को मुख्य आरोपी बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक का उनके पति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। वह अक्सर उनके साथ अभद्र व्यवहार करता था और हाल ही में विमल कुमार उसे नौकरी से हटाने की बात भी कर रहे थे। इसी रंजिश में चालक ने सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची।

          घटना के बाद  प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने रविवार को घटनास्थल का दौरा व पकड़े  गए चालक से पुछताछ के बाद बताया कि पूछताछ के दौरान चालक ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि  ड्यूटी को लेकर रास्ते  में हुए विवाद के बाद उसने लोहे की रॉड से विमल कुमार पर हमला किया। हत्या के बाद वह घटना को दुर्घटना साबित करने की योजना बना रहा था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और गोताखोरों की सहायता से हत्या में इस्तेमाल की गई रॉड भी बरामद कर ली गई है।

          आईजी के अनुसार, चालक ने वाहन में रखी टायर खोलने वाली लोहे की रॉड से विमल कुमार के सिर पर हमला किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह लंबे समय से अधिक ड्यूटी और लगातार काम के दबाव के कारण मानसिक तनाव में था। घटना वाले दिन भी उसने शाम के बाद पटना जाने से मना किया था और खाना भी नहीं खाया था, लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी ने उसे डांटते हुए यात्रा जारी रखने को कहा।

          आरोपी चालक के अनुसार, देर रात बारुण थाना क्षेत्र के बारुण-दाउदनगर-पटना नहर रोड स्थित लख डिहरा गांव के पास उसने पेशाब करने के लिए वाहन रोका। इस दौरान भी उसे डांट पड़ी, जिससे वह आक्रोशित हो गया। गुस्से में उसने वाहन के पीछे रखी टायर खोलने वाली रॉड उठाई और पहले वाहन पर वार किया। इसके बाद जब कार्यपालक पदाधिकारी वाहन से बाहर निकले तो उसने उनके सिर पर लगातार कई वार किए। गंभीर चोट लगने से वे मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

          बता दें कि शनिवार की रात घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। गंभीर रूप से घायल विमल कुमार को पहले डेहरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

          घटना के बाद रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया।

          इस खबर को भी पढ़ें : औरंगाबाद: निगरानी विभाग के जाल में फंसे दरोगा,50 हजार की घूस लेते पकड़े गए

          Aurangabad Police Investigation Barun Murder Case Bihar Crime News Dehri Nagar Parishad EO Murder Executive Officer Murder Mithilesh Kumar Arrest Rohtas Crime News Vimal Kumar Murder Case विमल कुमार मर्डर केस हतास EO हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          30 लाख का इनामी टीएसपीसी सुप्रीमो नक्सली बृजेश गंझू का वाराणसी में एनकाउंटर, 50 से ज्यादा केस, 20 साल से था फरार

          September 20, 2026

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          September 19, 2026

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          September 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          30 लाख का इनामी टीएसपीसी सुप्रीमो नक्सली बृजेश गंझू का वाराणसी में एनकाउंटर, 50 से ज्यादा केस, 20 साल से था फरार

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          पलामू में जैप-8 के सूबेदार की गो/ली लगने से मौत, जांच शुरू,सर्विस राइफल से चली गोली

          बिहार के शिक्षण संस्थानों को 461 करोड़ की वित्तीय मदद,अनुदानित-वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के कर्मचारियों को राहत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.