Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 18 July 2026 || 10:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गिरिडीह में पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख का इनामी नक्सली टाइगर समेत तीन माओवादी गिरफ्तार
          Headline

          गिरिडीह में पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख का इनामी नक्सली टाइगर समेत तीन माओवादी गिरफ्तार

          गिरिडीह पुलिस के विशेष अभियान में नक्सली संगठन को बड़ा झटका, कई राज्यों में वांछित टाइगर दबोचा गया।
          today post liveBy today post liveJuly 17, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News : गिरिडीह: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25 लाख रुपये के इनामी कुख्यात माओवादी अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ दो अन्य माओवादियों को भी हिरासत में लिया गया है। तीनों से विशेष जांच टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाई मान रही है।

          जानकारी के अनुसार, अजय महतो गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र स्थित नावाडीह गांव का निवासी है। वह भाकपा (माओवादी) का स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य और पारसनाथ क्षेत्र का जोनल कमांडर रह चुका है। झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

          पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अजय महतो हरलाडीह गांव में करमू मांझी के घर में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि होने के बाद गुरुवार देर रात पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अजय महतो को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मौके पर मौजूद दो अन्य माओवादी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

          पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अजय महतो के खिलाफ हत्या, लेवी वसूली, लूट, सुरक्षा बलों पर हमला, आईईडी विस्फोट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित 100 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वह गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग के सीमावर्ती इलाकों में कई बड़ी नक्सली घटनाओं का आरोपी रहा है।

          जांच एजेंसियों के अनुसार, टाइगर लंबे समय से ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने, सड़क निर्माण कार्यों में लगे वाहनों को आग के हवाले करने और सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमले करने जैसी घटनाओं में सक्रिय था। उसकी गतिविधियों के कारण पारसनाथ और आसपास का इलाका लंबे समय तक नक्सली प्रभाव में रहा।

          अजय महतो केवल झारखंड ही नहीं बल्कि बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा पुलिस के लिए भी वांछित था। विभिन्न राज्यों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। जिला प्रशासन पहले ही उसके समेत 12 माओवादियों के खिलाफ देशद्रोह और यूएपीए के तहत मुकदमा चलाने की अनुशंसा कर चुका है।

          गिरफ्तारी के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि संगठन के अन्य सक्रिय सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि यह गिरफ्तारी नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका है और अभियान आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          'Tiger' Ajay Mahto arrested Giridih Naxalite arrest Giridih Police operation Jharkhand Maoist news Naxalite with a ₹25 lakh bounty
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवोदय विद्यालय में छात्र की पिटाई, छह पर एफआईआर,विरोध में अभिभावकों का धरना

          July 18, 2026

          श्रावणी मेला में अभेद सुरक्षा कवच, बैद्यनाथ धाम पर तैनात होंगे 14 हजार जवान, ड्रोन-सीसीटीवी से होगी 24 घंटे निगरानी

          July 17, 2026

          पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश: पेट दर्द का बहाना बनाकर पहले दार्जिलिंग बुलाया फिर उतारा मौत के घाट

          July 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवोदय विद्यालय में छात्र की पिटाई, छह पर एफआईआर,विरोध में अभिभावकों का धरना

          श्रावणी मेला में अभेद सुरक्षा कवच, बैद्यनाथ धाम पर तैनात होंगे 14 हजार जवान, ड्रोन-सीसीटीवी से होगी 24 घंटे निगरानी

          पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश: पेट दर्द का बहाना बनाकर पहले दार्जिलिंग बुलाया फिर उतारा मौत के घाट

          नवादा में बगीचे में चल रही थी ठगी की पाठशाला, पुलिस की छापेमारी में 8 साइबर ठग गिरफ्तार,13 मोबाइल और ठगी का डेटा बरामद

          गिरिडीह में पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख का इनामी नक्सली टाइगर समेत तीन माओवादी गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.