Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 4 July 2026 || 19:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पलामू में रहस्यमयी मौतों का राज खुला, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत आर्जीमोन मिले सरसों तेल से फैली ड्रॉप्सी से हुई
          Headline

          पलामू में रहस्यमयी मौतों का राज खुला, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत आर्जीमोन मिले सरसों तेल से फैली ड्रॉप्सी से हुई

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 4, 2026Updated:July 4, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu News:  झारखंड के पलामू जिले के पड़वा प्रखंड स्थित सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की रहस्यमयी मौत के मामले से आखिरकार पर्दा उठ गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद स्पष्ट किया है कि इन मौतों की वजह आर्जीमोन (Argemone) मिले सरसों के तेल का सेवन था, जिससे परिवार के सदस्यों को ड्रॉप्सी (Dropsy) नामक गंभीर बीमारी हो गई।

          शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि सिक्का गांव निवासी कुलदीप महतो के परिवार ने जिस सरसों के तेल का इस्तेमाल किया था, उसमें आर्जीमोन के बीज मिले हुए थे। इस मिलावटी तेल के सेवन से परिवार के सदस्यों के शरीर में ड्रॉप्सी रोग विकसित हुआ। बीमारी के कारण पहले पैरों में सूजन आई, जो धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल गई और अंततः पांच लोगों की मौत हो गई।

          स्वास्थ्य विभाग ने घटना के बाद गांव में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान 195 घरों का सर्वे किया गया और कुल 1,378 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान 56 लोगों के हाथ और पैरों में सूजन मिलने पर उनके रक्त के नमूने लिए गए। हालांकि, जांच रिपोर्ट में इनमें किसी में भी ड्रॉप्सी रोग की पुष्टि नहीं हुई।

          सिविल सर्जन ने बताया कि आर्जीमोन एक कांटेदार खर-पतवार है, जो पलामू क्षेत्र में बड़ी मात्रा में पाया जाता है। इसे स्थानीय भाषा में कटैला या पीला धतूरा भी कहा जाता है। सरसों की फसल की कटाई और भंडारण के दौरान इसके बीज सरसों में मिल गए, जिससे तैयार तेल दूषित हो गया। बाद में उसी तेल के इस्तेमाल से यह गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई। मामले की जांच के दौरान कई खाद्य पदार्थों के नमूने भी परीक्षण के लिए भेजे गए थे, लेकिन उनमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं मिली।

          गौरतलब है कि इस दुखद घटना की शुरुआत 19 जून को परिवार के मुखिया कुलदीप महतो की मौत से हुई थी। इसके अगले दिन 20 जून को उनकी बेटी बबीता कुमारी का निधन हो गया। 26 जून को दूसरी बेटी इंदु कुमारी की भी मौत हो गई। इन तीनों का पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया गया था। इसके बाद 28 जून को कुलदीप महतो की बहू श्वेता और बेटे नकुल महतो की रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल परिवार के दो अन्य सदस्यों का इलाज जारी है।

          स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि केवल शुद्ध और प्रमाणित सरसों के तेल का ही उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असामान्य शारीरिक सूजन या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
          :::

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Adulterated mustard oil Argemone mustard oil Dropsy Dropsy disease Five deaths in Palamu jharkhand health department Mustard oil adulteration palamu breaking news Palamu News Sikka village news
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा में पति ने की सोती हुई पत्नी की चाकू से गोदकर ह/त्या, बचाने आए साले पर भी जानलेवा हमला

          July 4, 2026

          प्रेम विवाह के 3 माह बाद नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर, पति पर ह/त्या का आरोप

          July 4, 2026

          जमुई: सरकारी विद्यालय में छात्रों से कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

          July 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पलामू में रहस्यमयी मौतों का राज खुला, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत आर्जीमोन मिले सरसों तेल से फैली ड्रॉप्सी से हुई

          नवादा में पति ने की सोती हुई पत्नी की चाकू से गोदकर ह/त्या, बचाने आए साले पर भी जानलेवा हमला

          प्रेम विवाह के 3 माह बाद नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर, पति पर ह/त्या का आरोप

          जमुई: सरकारी विद्यालय में छात्रों से कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

          मुजफ्फरपुर: मंदिर में पूजा करने गए किताब दुकानदार सह प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जमीनी रंजिश के एंगल पर जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.