Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 30 June 2026 || 15:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रामगढ़ में जमीन विवाद में सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
          Headline

          रामगढ़ में जमीन विवाद में सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News : रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में जमीन विवाद ने एक सरकारी अधिकारी की जान ले ली। गिरिडीह में पदस्थापित सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की मंगलवार सुबह मांडू थाना क्षेत्र के रबोध गांव में कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

          जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल ने मई महीने में अपने पैतृक गांव रबोध में 11 डिसमिल जमीन खरीदी थी। यह जमीन उन्होंने महेश प्रसाद से रजिस्ट्री कराई थी। हाल ही में वे उस जमीन पर मकान निर्माण की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार सुबह वे सबमर्सिबल पंप लगाने और पाइप बिछाने का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि गांव के ही लगभग एक दर्जन महिला और पुरुष मौके पर पहुंचे और बालेश्वर पटेल पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ ईंट से भी उनके सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।

          घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत रामगढ़ स्थित होप हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

          घटना की जानकारी मिलने पर मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब एक सरकारी अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने इस जघन्य हत्या के सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

          उधर, मांडू थाना प्रभारी सदानंद ने बताया कि पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य नामजद और संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Baleshwar Patel murder Jharkhand crime land dispute Ramgarh News Sub-Registrar
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पटना स्टेशन से STF के हत्थे चढ़ा पाण्डव सेना का सरगना संजय सिंह, 26 संगीन मामलों का है आरोपी

          June 30, 2026

          2 जुलाई से मलाहीपकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

          June 29, 2026

          सारण में अधिवक्ता पिता-पुत्र हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर ह/त्या, सड़क जाम

          June 29, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रामगढ़ में जमीन विवाद में सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

          पटना स्टेशन से STF के हत्थे चढ़ा पाण्डव सेना का सरगना संजय सिंह, 26 संगीन मामलों का है आरोपी

          2 जुलाई से मलाहीपकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

          सारण में अधिवक्ता पिता-पुत्र हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर ह/त्या, सड़क जाम

          बेगूसराय में एनएच-31 पर दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, चार की मौत, दर्जनभर घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.