Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 29 June 2026 || 18:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»2 जुलाई से मलाहीपकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
          Headline

          2 जुलाई से मलाहीपकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 29, 2026Updated:June 29, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:   बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए।

          मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 2 जुलाई 2026 को पटना मेट्रो रेल परियोजना का विस्तार मलाहीपकड़ी तक आम जनता को समर्पित किया जाएगा। इस नए विस्तार के शुरू होने से राजधानी पटना के हजारों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही सड़क यातायात का दबाव कम होगा और लोगों का यात्रा समय भी घटेगा।

          समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने परियोजना के प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने और तय समयसीमा के अनुसार कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को विभिन्न स्थलों पर समानांतर रूप से कार्य में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने और समय-समय पर प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

          मुख्यमंत्री ने मेट्रो निर्माण के दौरान आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए वैज्ञानिक और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन लागू करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को पूरे पटना शहर की यातायात व्यवस्था का व्यापक अध्ययन कर जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए समग्र ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

          इसके अलावा निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया, ताकि निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या जन असुविधा न हो।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो के पूर्ण रूप से संचालित होने के बाद राजधानीवासियों को विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे शहर में ट्रैफिक जाम और प्रदूषण दोनों में कमी आएगी, जबकि लोगों का दैनिक आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध हो सकेगा।

          बैठक में मुख्यमंत्री ने पटना के प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप के मास्टर प्लान को भी निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजधानी के सुनियोजित विस्तार और भविष्य की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए आधुनिक एवं व्यवस्थित सैटेलाइट टाउनशिप का विकास आवश्यक है।

          इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार तथा पटना मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को न्यू आईएसबीटी से आकाशवाणी तक प्रस्तावित कॉरिडोर-1 तथा न्यू आईएसबीटी से मीठापुर (जगनपुरा होते हुए) निर्माणाधीन कॉरिडोर की प्रगति से अवगत कराया। अधिकारियों ने परियोजना के विभिन्न चरणों और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Metro Project Bihar News Malahipakri Metro Metro Rail Project Patna Metro Patna Metro Expansion Patna News patna traffic solution project Samrat Chaudhary
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सारण में अधिवक्ता पिता-पुत्र हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर ह/त्या, सड़क जाम

          June 29, 2026

          बेगूसराय में एनएच-31 पर दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, चार की मौत, दर्जनभर घायल

          June 29, 2026

          वैशाली में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, दो सगी बहनें लापता; शादी का माहौल मातम में बदला

          June 29, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          2 जुलाई से मलाहीपकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

          सारण में अधिवक्ता पिता-पुत्र हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर ह/त्या, सड़क जाम

          बेगूसराय में एनएच-31 पर दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, चार की मौत, दर्जनभर घायल

          वैशाली में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, दो सगी बहनें लापता; शादी का माहौल मातम में बदला

          एनएच-19 पर तीन ट्रेलरों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक।

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.