Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 16:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
          Headline

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 10, 2026Updated:June 10, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News:  झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सड़कों तक पहुंच गया है। बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके नामांकन को रद्द करने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के भी मौके पर पहुंचने से माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

          कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग राज्यसभा चुनाव से जुड़े मामलों में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मानदंड अपना रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में कथित त्रुटियां होने के बावजूद उन्हें सुधार का अवसर दिया गया, जबकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया गया था।

          प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी प्रत्याशियों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नाथवानी का नामांकन रद्द नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

          विधानसभा के गेट संख्या-2 के बाहर आयोजित प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

          प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस समर्थक सुरक्षा घेरा पार कर विधानसभा परिसर के अंदर पहुंच गए। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी।

          इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता भी विधानसभा परिसर पहुंच गए और उन्होंने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं को गेट पर ही रोक दिया गया। उन्होंने इसे प्रशासन की दोहरी नीति बताते हुए मामले की शिकायत विधानसभा सचिव से करने की बात कही।

          कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से विधानसभा परिसर के बाहर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

          उधर, नामांकन विवाद को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष सुनवाई भी जारी रही। इस प्रक्रिया में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा, झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अब सभी की नजर रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले पर टिकी है, जो राज्यसभा चुनाव और झारखंड की राजनीति पर महत्वपूर्ण असर डाल सकता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          BJP protest at the Assembly Congress protest in Ranchi CP Singh's statement Election Commission controversy Jharkhand Political News Jharkhand Rajya Sabha elections Jharkhand Rajya Sabha elections 2026 Keshav Mahto Kamlesh Parimal Nathwani nomination controversy political uproar in Ranchi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.