कोलकाता।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को बुधवार को एक बार फिर से अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीने में दर्द होने की शिकायत पर चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती की सलाह दी थी। पूर्व कप्तान की पत्नी डोना गांगुली ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार की रात से ही उनके सीने में दर्द हो रहा था। बुधवार दोपहर को दर्द और बढ़ गया था। मालूम हो कि गांगुली को इसके पहले 2 जनवरी को हल्का हार्ट अटैक हुआ था। उनकी तीन धमनियों में ब्लॉकेज मिले थे। उस समय वुडलैंड अस्पताल में ऑपरेशन के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इधर अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत चिंताजनक नहीं है। जांच हो रही है। चिकित्सकों ने गांगुली का एनजीओ प्लास्टिक करने का निर्णय लिया है।



